वियतनाम में बड़ा हादसा! फु क्वोक द्वीप के पास पलटी नाव, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 36 लोग थे ससवार

Indian Tourists Boat Capsized Vietnam (credit social media )

Indian Tourists Boat Capsized Vietnam: वियतनाम के फेमस  पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास से आज यानी शनिवार को एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। दरअसल,  भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट के अचानक पलट जाने से  हादसे में  15 भारतीयों की मौत हो गई है। वहीं  21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस नाव पर कुल   36 लोग सवार थे। इनमें 32 लोग भारत के शामिल थे।  जिसमें ज्यादातर  लोग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने  हैं। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को निकालने का काम शुरू किया।

 कब और कैसे हुआ हादसा

Indian Tourists Boat Capsized (credit social media )
Indian Tourists Boat Capsized (credit social media )

ये हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। भारतीय पर्यटक फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ इलाके से न्गोआई द्वीप की सैर के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि जब नाव  अपने गंतव्य के करीब पहुंच रही थी, तभी तट से लगभग 400 मीटर पहले वह अचानक पलट गई।

नाव के पलटते ही यात्रियों  के अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।  इस दौरान कई लोग समुद्र में गिर गए। ऐसे में  आसपास मौजूद लोगों और बचाव टीम ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया, जिससे 21 लोगों का रेस्क्यू किया गया। हालांकि 15 भारतीयों की मौत हो गई।

भारतीय दूतावास मदद के लिए बनाया  कंट्रोल रूम

Vietnam Boat Tragedy (credit social media )
Vietnam Boat Tragedy (credit social media )

इस बीच हादसे के बाद वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने पीड़ित  भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए  कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है और सभी पीड़ित भारतीयों को हर संभव मदद  दी जा रही है।  ऐसे में  पीड़ित  लोग दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

  • +84 36 281 7930
  • +84 91 552 37 14
  • +84 33 452 0414

 राहत और बचाव अभियान जारी

Vietnam Rescue Operation (credit social media )
Vietnam Rescue Operation (credit social media )

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और सुरक्षा एजेंसियां राहत बचाव  कार्य में जुट गईं हैं।  वहीं अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है । इसके साथ ही घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। भारतीय दूतावास ने भरोसा दिलाया है कि सभी पीड़ित  परिवारों को जरूरत मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से भारत और वियतनाम दोनों जगह शोक का माहौल है।

बेहद फेमस है न्गोआई द्वीप

बता दें कि जिस न्गोआई द्वीप की ओर पर्यटक जा रहे थे, वह फु क्वोक क्षेत्र  लोगों के बीच बेहद ही फेमस है।  यह जगह अपने साफ समुद्री पानी, सुंदर छोटे समुद्र तटों और रंग-बिरंगी कोरल रीफ के लिए जानी जाती है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और समुद्री एक्टिविटी का मजा लेने आते हैं। ऐसे में पर्यटक इस द्वीप तक पहुंचने के लिए  आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं। हर साल हजारों विदेशी पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Return India Tour: तीन देशों की यात्रा पूरी करके भारत रवाना हुए PM मोदी, 18 बड़े फैसले और कई MoU पर हुआ साइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।