बेटे के सुपरहिट सांग 'घाघरा' पर डांस करती नजर आईं नीतू कपूर, फैंस ने कहा- 'क्या रणबीर और आलिया की शादी....' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

बेटे के सुपरहिट सांग ‘घाघरा’ पर डांस करती नजर आईं नीतू कपूर, फैंस ने कहा- ‘क्या रणबीर और आलिया की शादी….’

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने अपनी दिलकश अदाओं से बड़े पर्दे पर सालों तक राज किया। कुछ महीने पहले नीतू कपूर ने अपने जीवनसाथी एक्टर ऋषि कपूर को खोया है।

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने अपनी दिलकश अदाओं से बड़े पर्दे पर सालों तक राज किया। कुछ महीने पहले नीतू कपूर ने अपने जीवनसाथी एक्टर ऋषि कपूर को खोया है। हालांकि इस दुख की घड़ी में उनका परिवार उनकी पूरी ढाल बनकर खड़ा रहा था। उनके बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने मां को इस दुख की घड़ी में संभाला। 
1602242714 neetu kapoor rishi kapoor
दोनों बच्चों के साथ नीतू कपूर की बॉन्डिंग है लेकिन सबसे ज्यादा बेटे रणबीर कपूर के साथ खास बॉन्डिंग हमेशा दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर मां और भाई के साथ रिद्धिमा कपूर साहनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इसी बीच रणबीर कपूर के एक सुपरहिट गाने पर नीतू कपूर ने डांस किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा है। 
1602242657 neetu kapoor ridhima kapoor
वीडियो शेयर किया कोरियॉग्राफर राजेंद्र सिंह ने
मशहूर कोरियॉग्राफर राजेंद्र सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में नीतू कपूर के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी के गाने सॉन्ग घाघरा पर नीतू कपूर मास्टरजी के साथ रिहर्सल करती हुई वीडियो में दिखाई दे रही हैं। रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित पर यह गाना फिल्म में फिल्माया गया था। 

सवाल किया रणबीर और आलिया की शादी पर
सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का यह डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब फैन्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर तैयारियां शुरु कर दीं क्या। फैन्स ने पूछा कि नीतू कपूर का यह रिहर्सल क्या रणबीर और आलिया की शादी के लिए है। 
1602242809 ranbir kapoor alia bhatt
आगामी फिल्में ये हैं नीतू कपूर की
नीतू कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो राज मेहता की डायरेक्‍शन में बन रही फिल्म में वह दिखाई देंगी। अनिल कपूर,वरुण धवन,कियारा आडवाणी इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगे। दूसरी तरफ डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्‍त्र में रणबीर कपूर नजर आएंगे। 
1602243120 neetu kapoor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eighteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।