इस वक्त ओडिशा में एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया है, जिसमें लगभग 300 लोगों के जान जाने की और कम से कम 900 लोग के घायल होने की जानकारी मिली हैं। हालांकि इस आंकड़े में अभी वृद्धि भी हो सकती हैं। वहीं इस दुखद समाचार की खबर न सिर्फ देश तक सीमित रही है बल्कि पूरी दुनिया में फैल चुकी है और यही वजह है कि लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने पहुंचे भारतीय टीम के खिलाड़ी इस एक्सिडेंट पर अपनी चिंता व्यक्त की हैं।
दरअसल ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की ढलती शाम लगभग 7 बजे के आसपास एस विशेष ट्रेन हादसा हो गया है, जिसमें 1000 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। वहीं इस पर विराट कोहली, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल, सुरेश रैना और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों ने की इस भीषण हादसा पर दुख व्यक्त की हैं। विराट कोहली ने लिखा है कि ओडिशा में इस भीषण ट्रेन एक्सिडेंट के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी दुआ और प्रार्थना है उन लोगों के लिए जो परिवार अपने चाहने वालों को खो दिए और जो घायल हो गए है, उनके लिए भी उम्मीद करेंगे की वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए।
इसके अलावा सुरेश रैना ने भी उन लोगों के लिए दुआ की है, जिनके परिजन इस हादसे में अपनी जान गवां बैठे और जो घायल हुए हैं। वहीं गौतम गंभीर जो कि पूर्व क्रिकेटर हैं और आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर हैं, उन्होंने भी लोगों के जल्द ठीक होने की दुआ की हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस ने भी अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से इस एक्सीडेंट के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। उन्होंने भी लोगों के लिए दुआ की है, जो इस एक्सीडेंट के शिकार हुए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त भारतीय टीम लंदन पहुंची हुई है, जहां 7 से 11 जून के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना हैं। इस वक्त विराट कोहली, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और शमी जैसे खिलाड़ी टॉप फॉर्म में हैं, जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकते हैं। तो देखते है इस बार भारतीय टीम बाजी मार पाती है या नहीं।