रूस और यूक्रेन की बीच जारी भीषण जंग के बीच रशियन रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु कुछ दिनों से सक्रिय नजर नहीं आ रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के रक्षा मंत्री को हार्ट अटैक आया है। अप्राकृतिक हार्ट अटैक के चलते 20 जनरलों को गिरफ्तार किया गया है। सर्गेई शोइगु राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी बताए जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री शोइगू पिछले कुछ हफ्तों से लापता हैं। रूसी-इजरायल के व्यवसायी लियोनिद नेवज़लिन ने भी पुतिन और उनके करीबी सलाहकारों और सैन्य नेताओं के बीच खटपट का सनसनीखेज दावा किया था।
यूक्रेन में जारी है ‘महायुद्ध’, पुतिन बोले- गैस आयात पर प्रतिबंध से EU देश होंगे प्रभावित, जानें ताजा अपडेट
रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के दो दिन पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें पुतिन रूस को विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख सर्गेई नारिश्किन से डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता पर अपने रुख के बारे में स्पष्ट रूप से बोलने के लिए कहते हुए देखा गया था।
2012 में रक्षा मंत्री बने थे सर्गेई शोइगु
शोइगु 2012 से पुतिन के करीबी सहयोगी रहे हैं और इसी वर्ष उन्हें रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। वह आक्रमण के शुरुआती दौर में मुख्य आधार थे, लेकिन हफ्तों से वह काफी हद तक गायब थे। इस दौरान कारोबारी लियोनिद नेवजलिन के इन दावों से हड़कंप मच गया है।
कारोबारी के दावे ने खींचा लोगों का ध्यान
युद्ध स्थिति में अगर लियोनिद के दावे सही साबित होते हैं, तो यह अलग-थलग पड़े रूसी राष्ट्रपति और उनके करीबी सलाहकारों और सैन्य नेताओं के बीच एक बड़ी दरार की पुष्टि करेगा। नेवज़लिन कभी रूस के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक थे, लेकिन 2003 में जब पुतिन और क्रेमलिन ने उनकी तेल कंपनी को जब्त करने का फैसला किया तो वह देश छोड़कर चले गए।