बॉलीवुड की बबली और बेहद ही क्यूट एक्ट्रेस कही जाने वाली शहनाज गिल इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अभी-अभी बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। जिसके बाद से शहनाज खूब सुर्ख़ियों में भी बनी हुई हैं। बता दे की शहनाज ने हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया हैं। इसी के साथ शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। जहां वो अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं।
बता दे की हाल ही में शहनाज गिल ने नया घर लिया है। जिसकी जानकारी भी एक्ट्रेस ने खुद ही अपने फैंस के साथ शेयर की थी। वही अब शहनाज ने अपने फैंस के साथ अपनी घर की कुछ झलक भी शेयर की हैं। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक्ट्रेस योग मुद्रा में नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शहनाज गिल की योग जर्नी की शुरुआत हो गई है।
एक्ट्रेस का ये अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि शहनाज गिल अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। कुछ सालों पहले एक्ट्रेस का वजन काफी ज्यादा था लेकिन शहनाज ने अपनी कड़ी मेहनत से अपना वजन घटा लिया है। अब एक्ट्रेस टोंड फिगर की मालकिन बन गई हैं। बता दे की शहनाज को पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता हैं। एक्ट्रेस ने छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस में आकर अपनी एक अलग ही पहचान बना ली थी।
बता दे की बिग बॉस के घर में शहनाज ने अपने रियल पर्सनालिटी से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। वही एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में एक दोस्त भी बनाई थी जिसे आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं।
दरअसल शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। हालांकि शहनाज़ आज भी सिद्धार्थ को याद कर भावुक हो जाती हैं।