सीएम योगी ने यूपी में राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए विपक्ष को साध लिया हैं। भाजपा के धुरविरोधी ओम प्रकाश राजभर ने कल द्रौपदी मुर्मु का समर्थन में वोट देने का एलान किया हैं, तो वही दूसरी तरफ अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने मुर्मू को वोट देने की घोषणा की हैं। पूर्वोंचल के कद्दावर नेता व जनसत्ता दल के मुखिया राजा भैया ने योगी आदित्यनाथ के सम्मान में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देते हुए विपक्ष की बोलती ही बंद कर दी हैं। लेकिन बसपा पहले से ही द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने की घोषणा कर चुकी हैं। अब प्रदेश में केवल सपा व रालोद को छोड़कर करीब सभी राजनीतिक दल द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गये हैं।
द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, रंगारंग कार्यक्रम की भी दी गयी प्रस्तुती
राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दोपहर बाद लखनऊ प्रवास पर पहुंचीं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल और निषाद पार्टी के नेता डॉ. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कई प्रदेशों के कलाकारों ने एयरपोर्ट पर राजग प्रत्याशी के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
राजग के संबंधित दलों से भी द्रौपदी मुर्मू ने की उनके पक्ष में वोट देने की अपील
राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों और विधायकों के साथ समर्थन के लिए सम्पर्क और संवाद किया।