महंत स्वामी विरक्तानंद महाराज (शोभन सरकार) बुधवार सुबह निधन हो गया है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा शोभन सरकार ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गांव डौंडियाखेडा में 1000 टन सोने के भंडार की भविष्यवाणी की थी।
अखिलेश यादव ने बाबा शोभन के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘शोभन सरकार ‘ स्वामी विरक्त आनंद महाराज जी का देहावसान अत्यंत दुखद! ईश्वर संत आत्मा को शांति एवं उनके लाखों अनुयाइयों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि !
‘ शोभन सरकार ‘ स्वामी विरक्त आनंद महाराज जी का देहावसान अत्यंत दुःखद!
ईश्वर संत आत्मा को शांति एवं उनके लाखों अनुयाइयों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।
भावभीनी श्रद्धांजलि !
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2020
शोभन सरकार ने साल 2013 में उन्नाव जिले के डौंडियाखेड़ा गांव में राजा राव रामवख्श के खंडहर हो चुके महल में 1000 टन सोने का भंडार होने का सपना देखा था। जिसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। उन्होंने प्रदेश सरकार को जानकारी दी थी इस महल के भूगर्भ में हजारों टन सोना दबा है। इसके बाद एएसआई ने 18 अक्टूबर को राजा राव रामबख्श के खंडहर महल में खुदाई शुरू कराई।
जियोलॉजिकल ऑफ इंडिया ने एएसआई को 29 अक्टूबर को रिपोर्ट दी थी, जिसमें उसने कहा था कि महल के नीचे सोना, चांदी या अन्य धातु दबी हो सकती है। करीब एक महीने तक चली खुदाई का काम काम 19 नवंबर 2013 को पूरा हुआ। इस काम में प्रदेश सरकार के 2.78 लाख रुपये खर्च हो गए लेकिन सोना का भंडार न मिलने पर खुदाई को रोक दिया गया।