मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। सामाजिक रुप से आज दिन का आनंद उठाएंगे। विलासिता भरा दिन रहेगा। किसी भी चीज में निवेश से पहले अच्छे से सोच लें। कोई प्रॉप्रर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन फायदेमंद है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- बेबी पिंक।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट के खत्म होने पर सभी आपकी तारीफ करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई राज खुल सकता है। घर के कामों को दूसरों पर ना डालें। पढ़ाई को लेकर सभी आपकी तारीफ करेंगे। वजन कम कर सभी को प्रभावित कर पाएंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मरुन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) कार्यक्षेत्र पर किसी नए विचार की सभी तारीफ करेंगे। निजी जिंदगी को लेकर किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने के कारण आपका कोई करीबी नाराज हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 22 जुलाई) नए गैजेट्स अपनाकर तकनीकी ज्ञान बढ़ाएंगे। किसी काम को लेकर अपने लोगों पर भरोसा करना पड़ सकता है। पढ़ाई को लेकर अपनी क्षमताओं को पहचानने की कोशिश करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। हेल्थ सप्लीमेंट आपके स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं रहेंगे। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- चॉकलेट।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) किसी समारोह में भाग लेने की सभी प्रशंसा करेंगे। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले में आपके विचार की सभी तारीफ करेंगे। परिवार में किसी को गलत संदेश ना दें। आवागमन का कोई साधन आखिरी मिनट पर बदलना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों की नई शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- रोज।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) पढ़ाई में आपकी सलाह काफी काम आएगी। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी रेडी टू मूव प्रॉप्रर्टी की तलाश खत्म हो सकती है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- वॉयलेट।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) आज के दिन शांत रहने का प्रयास करें। पढ़ाई को लेकर किसी निर्णय में कोई आपकी मदद करेगा। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। नए लोगों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- पीच।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) मूड स्विंग्स के चलते काम पर फोकस करना मुश्किल होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं। पढ़ाई को लेकर एकाग्र होने की कोशिश करें। किसी नई जगह खाना खाना पसंद करेंगे। लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- चॉकलेट।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी सीनियर को समझाने की कोशिश कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवन जिएं। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। आपका साथी आपसे सकारात्मक जबाव की उम्मीद कर रहा है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- चॉक्लेट।
मकर (CAPRICORN) (22 दिसंबर से 19 जनवरी) धन संबंधित मामलों को लेकर अपने विकल्प खुले रखें। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। घर पर किसी के विचारों से असहमत हो सकते हैं। करियर में तरक्की के योग हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत का काम आज ना कराएं। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफ ल होंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क स्लेट ग्रे।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कोई नया मौका मिलने से उत्साहित नजर आएंगे। किसी चीज पर व्यर्थ समय बर्बाद ना करें। किसी को दिया गया उधार याद दिलाना पड़ेगा। सेहत में सुधार के योग हैं। किसी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। अपने साथी के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) कार्यक्षेत्र पर किसी से उसका सर्वश्रेष्ठ करवाना आसान नहीं होगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार होगा। कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-सम्म्मान बढ़ेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए परिवार के लोगों को मनाएंगे। पढ़ाई में सफ लता प्राप्ति के योग हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- हल्का हरा।