बीते 31 जनवरी को मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने अपना 42 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस मौके पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक शानदार पार्टी भी होस्ट की। अब पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में मलाइका, करीना कपूर खान और उनकी गर्ल गैंग ने शिरकत की। पार्टी के लिए, बेबो ने एक शानदार चीता प्रिंट जंपसूट चुना और वो इस ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थी। मिनिमल मेकअप के साथ और अपने कंधों तक के बालों में बेबो बहुत खूबसूरत लग रही थी।
दूसरी ओर, अमृता की बहन मलाइका ने ऑल-शिमर मिनी ड्रेस पहनी। उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने। मलाइका के बेटे अरहान भी अपनी मॉम के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे।
अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा, ‘ ब्लो अ किस, फायर अ गन, बेबो ऑलवेज गॉट मी तो लीन ऑन !
देखिये पार्टी की कुछ और शानदार तस्वीरें :
इन सितारों केअलावा, चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना, संजय कपूर की पत्नी महीप संधू और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी इस बर्थडे बैश पर पहुंचे थे।