बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को उनके चुलबुले अंदाज और रंग-बिरंगे कपड़ो वाले गेटअप के लिए जाना है। रणवीर सिंह का स्टाइल सबसे अलग और हटकर है। वो अक्सर अपने अजीबोगरीब कपड़ो की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन जब फैशन की बात होती है तो रणवीर सिंह बिना किसी की परवाह किए अपने पसंदीदा कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस भी उन्हें ऐसे ही अजीबोगरीब कपड़ों के साथ ही पसंद करते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर एक रंग पैलेट सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर पर अलग-अलग कपड़े पहने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा शेड कार्ड।
यहाँ देखें ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/RanveerOfficial/status/1130386011740147713
बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पैसों वाले स्टार्स में से एक हैं। खासकर तौर पर उन्होंने पद्मावत और गली बॉय से अपने बेहद शानदार प्रदर्शन के बाद खूब नाम कमाया है। वह इस समय कपिल देव की बायोपिक 83 पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है और स्वयं मधु मंटेना और विष्णु इंदुरी के सहयोग से वह निर्मित हैं।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा जिवा,एमी विर्क,हार्डी संधू ,पंकज त्रिपाठी,ताहिर राज भसीन,साकिब सलीम और चिराग पाटिल हैं। आपको इस फिल्म में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सितारे एक बार फिर से देखने को मिलेंगे।