नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टाउन हॉल मीटिंग के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को काम का हिसाब दे रहे हैं। इसी के तहत वह शुक्रवार को पीतमपुरा में टाउन हॉल सभा का आयोजन किया। इस सभा में लोगों से मुख्यमंत्री ने सीधे बातचीत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने सरकार के पांच साल के कामों को गिनाया।
यहीं नहीं आम जनता ने भी सरकार के बेहतर काम व उससे हुए फायदे की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही लोगों ने मुख्यमंत्री से सवाल भी किए, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता की राय लेकर अगले पांच साल के काम का एजेंडा भी तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को आम राय से यह तय हुआ कि अगले पांच साल में दिल्ली की यातायात को बेहतर करने पर काम होगा। साथ ही दिल्ली में 24 घंटे व साफ पानी की सप्लाई की जाएगा।
लोगों ने सीएम को गिनाएं दिल्ली सरकार के काम से हुए फायदे
टाउन हॉल मीटिंग में दूर-दराज से आए लोगों ने पिछले पांच वर्ष के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा किए गए बेहतर कार्या से हुए फायदे को गिनाया। डॉली गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए हैं। इससे अभिभावकों की चिंता काफी हद तक दूर हो गई है।
तेजेंद्र सिंह ने कहा कि कनाडा में स्वास्थ्य सेवा फ्री है। उस तरह की सुविधा हमारे देश मे सिर्फ दिल्ली में ही मिल रही है। इसका श्रेय देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जाया। एक समाजिक संस्था ने बताया कि फरिश्ते योजना की वजह से उसने डीटीसी बस से गिरकर घायल हुईं तीन सवारियों को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें परेशान नहीं किया गया।
सीधे टोंटी से आया पानी पिया
कार्यक्रम के दौरान पानी पर चर्चा प्रारंभ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे टोंटी से पानी लाने को कहा। जिसके बाद सीधे टोंटी से पानी मंगाया गया। जिसे सीएम अरविंद केजरीवाल सबके सामने पी गए।
80 वर्षीय महिला ने दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने सीएम अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने की इच्छा जताईं। इसके बाद उन्हें मंच पर लाया गया। बुजुर्ग महिला ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्हें फिर से दिल्ली का सीएम और आगे देश का पीएम बनने का आशीर्वाद दिया।