हाल ही में मुंबई में इंटरनेशनल कस्टम्स डे के मौके पर एक प्रोगाम हुआ। जहां बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। लेकिन सबकी नजरे तो विराट कोहली की बीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर ही टिकी हुई थी जो शादी के बाद पहली बार यहां ठुमके लगाती नजर आईं। वे स्टेज पर आलिया भट्ट के साथ डांस करती दिखीं।
इस मौके पर अनुष्का ने येलो कलर का सलवार सूट पहन रखा था। वहीं, आलिया भट्ट प्रिंटेड ब्लैक और व्हाइट कलर की गाउन में नजर आई।
दोनों ने स्टेज पर साथ में जमकर डांस और मस्ती की। यहां अनुष्का के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह भी नजर आए। इवेंट में शाहरुख खान ने भी जमकर डांस किया।
बीते रोज अनुष्का शर्मा मेहबूब स्टूडियो के बाहर नजर आईं। वो यहां एक एड शूट के लिए मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने रिप्ड जीन्स और टी-शर्ट पहन रखी थी।
वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स ने इसी ड्रेस में उनकी फोटोज क्लिक कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अनुष्का की ये फोटोज देखकर फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।
वहीं रणबीर कपूर ने भी अपनी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘बदतमीज दिल…’ पर डांस करते नजर आए।
#AliaBhatt sings “Ae Dil Hai Mushkil” for #AnushkaSharma, check it out! ??
A post shared by Vivo Pakistan (@vivofashionpakistan) on
इनके अलावा इवेंट में सोनू सूद, बोनी कपूर, श्रीदेवी, बप्पी लहरी, वरुण धवन, रोहित शेट्टी, सुष्मिता सेन सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे