नई दिल्ली : गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 28 वीं अंतरराष्ट्रीय हिमालयन रन एंड ट्रेक स्पर्धा दार्जीलिंग परिक्षेत्र में माउंट एवेरस्ट, कंचनजंघा के साये में आयोजित की गई। रेस निर्देशक श्री सी.एस. पांडेय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस बार रेस में जर्मनी, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, सिंगापुर, कनाडा, फ्रांस, मेक्सिको 8 देशों के धावकों ने भाग लिया।
पुरुष वर्ग में फिल मार्टिन ने 19 घंटे 13 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान पाया। इंग्लैंड के फ्रासर स्मार्ट ने 20 घंटे 03 मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर और इंग्लैंड के क्रिस स्मिथ ने 20 घंटे 29 मिनट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अमेरिका की एंजेला मायर 20 घंटे 00 मिनट पर प्रथम, साउथ अफ्रीका की लिंडा डोक 22 घण्टे 16 मिनट दूसरे स्थान पर व कनाडा की हीदी ब्लेयर ने 22 घंटे 33 मिनट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि श्री एस. बंधोपाध्याय इंस्पेक्टर जनरल, एस.एस.बी. ने इस चुनौतीपूर्ण साहसिक खेल की सराहना की एवं सी.एस. पांडेय रेस निर्देशक के साहस की प्रशंसा की।