भोपाल : मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बटवारा आज शाम तक हो जाने की पूरी उम्मीद है। इस संबंध में कल यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ की वरिष्ठ पार्टी नेताओं, अपने सहयोगियों और कुछ मंत्रियों से भी चर्चा हुयी है। अब माना जा रहा है कि आज शाम तक मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण हो जाएगा।
राज्य के 28 कैबिनेट मंत्रियों को मंगलवार को दोपहर में शपथ दिलायी गयी है। इसके बाद उम्मीद थी कि कल रात तक इनके बीच विभागों का वितरण हो जाएगा। लेकिन देर शाम खबर आयी कि अब मंत्रियों के बीच विभागों का बटवारा गुरूवार को होगा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से भी चर्चा हो चुकी है।
राजस्थान में मंत्रियों के काम का बंटवारा, गहलोत ने नौ विभाग अपने पास रखे
आज शाम तक मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण हो जाने की पूरी संभावना है। मीडिया में आयीं खबरों के अनुसार महत्वपूर्ण विभाग कुछ मंत्रियों को दिए जाने के मुद्दे पर वरिष्ठ नेताओं की अलग अलग राय होने के कारण विभाग वितरण का मामला कल अटक गया था।