क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है जो इस खेल के रोमांच को कभी कम नहीं होने देता। इस खेल में आये दिन कई रिकॉर्ड बनते टूटते रहते है लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते है जिन्हे हमेशा याद किया जाता है। आज हम बात कर रहे है दोहरे शतक के बारे में।
ये ऐसा स्कोर है जिसे हर बल्लेबाज अपने नाम करना चाहता है लेकिन बहुत काम बल्लेबाज ही ये कारनामा कर पाते है। भारत के रोहित शर्मा ने 3 दोहरे शतक लगाकर सबसे ज्यादा बार ये कारनामा किया है।
आपने लिटिल मास्टर तो इस खेल में सुना होगा पर आज हम आपको बता रहे है एक लिटिल गर्ल के बारे में जिन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाया है। ये है मुंबई की खिलाड़ी जेमिमाह रॉड्रिग्ज ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला अतंरराष्ट्रीय मैच खेला।
मुंबई में जन्मी जेमिमाह महज 17 साल की हैं और वो टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा रही हैं। अपने पहले ही मैच में जेमिमाह ने 30 बॉल में 37 रनों की पारी खेली। इसमें एक छक्का और 4 चौके शामिल थे।
वह इंटरनेशनल लेवर पर डेब्यू टी-20 मैच में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने के मामले में दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मुंबई अंडर-19 टीम की कप्तान रहीं जेमिमाह ने पिछले साल नंबवर में इंटर स्टेट टूर्नामेंट में दोहरा शतक भी जड़ा था।
जेमिमाह से पहले इस लेवल के टूर्नामेंट में सिर्फ स्मृति मंधाना ने ही दोहरा शतक जड़ा है। सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी को ये अपना आदर्श मानती है और साऊथ अफ्रीका दौरे से पहले ये सचिन से मिली थी जिन्होंने इनका खूब आत्मविश्वास भी बढ़ाया।
म्यूजिक में भी जेमिमाह की खास दिलचस्पी है। खाली वक्त में वो गिटार बजाना पसंद करती हैं. स्कूली दिनों में गिटार परफॉर्म भी कर चुकी हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।