समालखा : कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी व खट्टर सरकार से सत्ता छीनने की शुरूआत पानीपत की धरती से हुई है। दिल्ली व चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की छुट्टी का समय आ गया है। उन्होंने मोदी सरकार को मुनाफाखोर कम्पनी कहते हुए लोगों से केन्द्र व प्रदेश से भाजपा सरकार को बदलने का आह्वान किया। सुरजेवाला रविवार को नई अनाज मंडी में कांग्रेस पार्टी की संजय छौक्कर की रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले वहां पहुंचने पर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने सुरजेवाला का फूलमालाओं व बुके देकर स्वागत किया। आर्य भी रैली में अपने सैकड़ों लोग लेकर पहुंचे थे।
रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने चार साल में पैट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाते हुए 11 लाख करोड़ की लूट की तो प्रदेश में खट्टर सरकार ने 18 हजार करोड़ की लूट का काम किया। डीजल पर 212 प्रतिशत तथा पैट्रोल पर 443 प्रतिशत टैक्स में बढ़ौतरी केन्द्र सरकार ने की है। गैस सिलेंडर के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे किसी न्यूट्रल (आजाद) उम्मीदवार को ना जिताएं जो हलके का विकास भी नाा कर पाए। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सबका साथ की जगह देश-प्रदेश का विनाश और भाजपा का विकास की बात करते हैं। किसानों की आय दुगना करने की बात करने वाली मोदी सरकार किसान विरोधी है और चार साल बीत जाने के बावजूद भी उनके लिए कुछ नहीं कर सकी है। पहले केन्द्र व प्रदेश में किसान हितैषी कांग्रेस सरकार थी।
भाजपा ने किया ब्राह्मण समाज के साथ विश्वासघात व अनदेखी : सुरजेवाला
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हरियाणा में पहला पत्थर शुगर मिल का पानीपत में लगेगा। उन्होनें कहा कि भाजपा ने यूरिया का रेट बढ़ा दिया लेकिन उसका वजन कम कर किसानों को ठगने का काम किया। मोदी ने किसान बीमा योजना को प्राईवेट बीमा योजना बनाकर रख दिया। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है लेकिन गरीब तबके के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। अगर कांग्रेस सत्ता में आइ्र्र तो तीन किस्तों में एक लाख रूपये तक का किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, एसी चौधरी, सुनील गौतम, अशोक मलिक, शिवशंकर भारद्वाज, श्रीप्रकाश बंसल सहित हजारों लोग मौजूद थे।
– सुरेश निरंकारी