साथ निभाना साथिया फेम गोपी बहू यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने अपने फैंस को सरप्राइज पर सरप्राइज दिए है। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसपर फैंस विश्वास नहीं कर पा रहे। हाल ही में इन दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट्स कर अपनी सगाई की खबर दी थी। दोनों ने ही अपने रिश्ते को ऑफिसियल कर दिया था। जिसके बाद फैंस और सभी सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई भी दे रहे थे।
इनका पोस्ट देखने के बाद ऐसा लगने लगा मानो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन अब देवोलीना ने उस राज से पर्दा उठा दिया जिसके चलते उनके करोड़ों फैंस बेवकूफ बन गए हैं। दरअसल, देवोलीना और विशाल सिंह के साथ एक इंस्टा लाइव वीडियो पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे डाला है। असल में देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं और दोनों ने एक इंस्टा लाइव वीडियो में बताया है कि उनका ये अपकमिंग वीडियो प्यार, शादी, रिलेशनशिप और डेटिंग जैसी चीजों के बारे में होगा। विशाल सिंह ने लाइव वीडियो में कहा कि जब भी दोनों की तरफ से शादी या सगाई जैसा कुछ कदम उठाया जाएगा, तो फैंस को इस बारे में बताएंगे।
हालांकि अभी फिलहाल वो दोनों एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ में आ रहे हैं। विशाल ने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा लेकिन जैसा रिएक्शन आप सब की तरफ से आया है उसके बाद अब हमें सच में सोचना पड़ेगा ऐसा कुछ करने के लिए। देवोलीना ने वीडियो में कहा कि उनका कोई इरादा नहीं था फैंस का दिल तोड़ने का।
बता दें कि देवोलीना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें विशाल घुटनों के बल बैठकर देवोलीना को प्रपोज करते नजर आए थे। देवो के हाथ में भी सगाई की अंगूठी नजर आई थी। देवोलीना ने विशाल सिंह के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं। देवोलीना ने अपनी रिंग दिखाई और विशाल के हाथ में बुके है। एक और फोटो में विशाल घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा, it’s Official, लव यू देवोलीना।