Nitish Kumar emotional appeal Ara: बिहार की राजनीति चुनावी साल से ही काफी गर्म है. नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ कर राज्यसभा जाने का पूरा मन बना लिए हैं। इसी तरह कि तमाम अटकलें के बीच अब बिहार की जनता की भावनाएं भी खुलकर दिखने लगी हैं. 26 मार्च को नीतीश कुमार की “समृद्धि यात्रा” का अंतिम दिन था, जिसका समापन राज्य की राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में हुआ। इसी कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसने राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Nitish Kumar emotional appeal Ara: वीडियो में दिखा जनता का भरपूर प्यार
ए नीतीश जी बिहार छोड़ के काहे जात बानी जवाब दी जवाब दी ….आरा में एक बुजुर्ग जेडीयू के कार्यकर्ता नीतीश जी से पूछते हुए #NitishKumar pic.twitter.com/Mmk7nAWCF3
— Simab Akhtar سیماب اختر (@simabakhtar2) March 26, 2026
मालूम हो कि नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को विकास और जनसंवाद से जोड़ा गया था. समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार कई जिलों का भ्रमण भी किए और योजनाओं के बारे में बारीकी से जाना भी। लेकिन यात्रा के समाप्त होते ही सोशल मीडिया पर अलग तरह की अटकलें तेज हो गई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में यह साफ़ नजर आ रहा है कि लोग नीतीश कुमार को सीएम पद पर बने रहने की लगातार अपील कर रहे हैं.
सबसे खास बात यह है कि इस वीडियो में एक बुजुर्ग समर्थक दिख रहे है, जो काफी भावुक हैं और बार-बार कह रहे हैं “सर, बिहार मत छोड़िए.” आप, आप कहीं मत जाइएं, ऐसे में यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी एमोशनल तरीकें से जोड़ रहे हैं। video credit: @simabakhtar2
आरा की घटना इंटरनेट पर वायरल
मालूम हो कि आरा से सामने आए इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में एक बुजुर्ग युवक नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर बार-बार अपील कर रहा हैं कि वह बिहार को छोड़कर कहीं न जाएं और कम से कम 2030 तक मुख्यमंत्री बने रहें. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
हाल ही में पोस्टर वाला वीडियो भी हुआ था वायरल
इससे पहले भी आरा से ही एक और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें सीएम नीतीश कुमार के मंच के सामने एक पोस्टर लहराया गया था, पोस्टर में साफ़-साफ़ शब्दों में लिखा था, “बिहार को आपकी जरूरत है, अभी आप कहीं मत जाइए.” खास बात यह रही कि नीतीश कुमार ने अपने बॉडीगार्ड को कहकर बीच कार्यक्रम में खुद उस पोस्टर को मंच पर मंगवाए थे। जिससे यह मामला और ज्यादा लाइमलाइट में आ गया. जब से नीतीश कुमार राज्यसभा जाने का मन बना लिए हैं तभी से बिहार में लगातार जनता और उनके समर्थक मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार बिहार को छोड़कर कहीं न जाएं, वह बिहार की कमान आगे भी संभाले.























