पटना में रिसेप्शन पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग: दो सगे भाइयों की परिवार के सामने हत्या; मची अफरा-तफरी

Patna double murder case

Patna double murder case: बिहार के पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक रिसेप्शन पार्टी में चली गोली से दो भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के पीछे पहले से चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाहपुर गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि शाहपुर गांव निवासी दौलत राय के पुत्र की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। रिसेप्शन पार्टी में लोग खाना खा रहे थे। कुछ लोग कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अपराधी भी वहां पहुंच गए और गोलीबारी शुरू कर दी।

Gopalpur Shahpur incident: क्या है पूरा मामला?

Patna double murder case

इस घटना में खाना खा रहे मनीष और मंजीत को गोली लग गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में इन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद रिसेप्शन पार्टी में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सोमवार को बताया कि प्राथमिक जांच में घटना का कारण पूर्व विवाद प्रतीत हो रहा है।

Reception party shooting: पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया? (Patna double murder case)

Patna double murder case 1

घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है और संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों का पहले से ही भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला अदालत भी पहुंचा था। कहा जा रहा है कि इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक सगे भाई थे। घटना के बाद से मृतक के परिवार सदमे में बेसुध हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ALSO READ: JNU में बवाल: ABVP का आरोप- 400 वाम समर्थकों ने किया हमला, बाहरी लोगों की भी एंट्री! कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।