बिहार विधानसभा स्पीकर सहित 42 विधायकों को Patna High Court का नोटिस, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

Patna High Court on Bihar MLAs

Patna High Court on Bihar MLAs: बिहार की राजनीति में बड़ा क़ानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पटना हाई कोर्ट ने पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इनमें विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार भी शामिल हैं, जिस वजह से यह पूरा मामला और चर्चा का विषय बन गया है।

Patna High Court का बड़ा एक्शन

Patna High Court on Bihar MLAs

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा के 42 विधायकों को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है। आरोप है कि इन विधायकों ने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी दी और विधानसभा चुनाव के दौरान वोटिंग में गड़बड़ियां हुईं। शुरुआती सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी नामजद विधायकों से जवाब मांगा है। मामला फिलहाल फैसले के लिए लंबित है।

Bihar MLAs: स्पीकर समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल

Patna High Court on Bihar MLAs 1

नोटिस पाने वालों में बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार (गया) भी शामिल हैं। इसके अलावा फाइनेंस और एनर्जी मिनिस्टर बिजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद और गोह से RJD विधायक अमरेंद्र प्रसाद जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी सूची में हैं। सत्ताधारी और विपक्ष—दोनों पक्षों के नेताओं को नोटिस मिला है।

Affidavit Fraud: हलफनामे और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

याचिकाएं संबंधित क्षेत्रों के हारे हुए उम्मीदवारों ने दायर की हैं, जिन्होंने मौजूदा विधायकों की जीत को चुनौती दी है। आरोप है कि कई विजयी उम्मीदवारों ने अपने एफिडेविट में संपत्ति, शैक्षणिक योग्यता और जन्म तिथि से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दी। साथ ही दावा किया गया है कि चुनाव आयोग ने पर्याप्त जांच के बिना नामांकन स्वीकार कर लिया।

Bihar Patna News: बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल (Patna High Court on Bihar MLAs)

इस घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है, खासकर 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद, जिसमें NDA ने 243 सीटों में से 202 पर जीत दर्ज की थी। नोटिस पाने वालों में अधिकतर विधायक सत्ताधारी गठबंधन से जुड़े बताए जा रहे हैं। अगली सुनवाई में हाई कोर्ट विधायकों के जवाब और दस्तावेजी साक्ष्यों पर विचार करेगा।

ये भी पढ़ें: ‘केवल उन्होंने ही अपनी मां का दूध…’, Mohan Bhagwat के 20 करोड़ मुसलमानों की घर वापसी पर अरशद मदनी का करारा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।