बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Priyanka Chopraऔर निक जोनस का प्यार उनके फैंस देख चुके हैं। कभी हाथ पकड़े हुए न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट के बाहर दिखना तो कभी एक साथ दोनों का साइकिल चलाना इन सभी फोटो ने इस न्यू कपल के प्यार की खबरों को और ज्यादा हवा दे दी है।
वैसे तो निक बहुत बार Priyanka Chopra की तरफ इशारे करके अपने दिल की बात को बयां कर चुके हैं। लेकिन अब प्रियंका ने अपने रिश्ते का सच खुद ही सबके समाने रख दिया है। प्रियंका और निक जोनस की बढती नजदीकियां काफी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है।
जबकि इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलेआम कुछ नहीं बताया वहीं अब प्रियंका का हाल ही में एक बयान सामने आया है जिसे सुनकर आप यही कहेंगे कि यह रिश्ता बेहद खास है। सूत्रो के अनुसार अभिनेत्री Priyanka Chopra और निक जोनस ने अपने रिश्ते का बातों-बातों में स्वीकार किया।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया
Priyanka Chopra ने कहा ‘हम लोग एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि निक के लिए भी यह अच्छा तजुर्बा होगा।’ इस रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और निक रिलेशनशिप में है जिसका इशारा प्रियंका ने बयान में दिया है। बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका और निक जुलाई के आखिर तक या फिर अगस्त में सगाई कर सकते हैं।
हाल ही में Priyanka Chopra और निक की साइकिल चलाते हुए तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक ने काफी हद तक एक जैसे कपड़े पहने हुए थे।
Priyanka Chopra ने सफेद टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स कैरी किया है तो वहीं निक सफेद टी-शर्ट के साथ काले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए थे। वहीं दूसरी तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे।
Priyanka Chopra हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ भारत आई थीं और अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात करवाई थी। जिसके बाद से ऐसी खबरें आने लगी कि मधु को निक पसंद आए हैं। फिलहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका और निक अपने रिश्ते की सच्चाई आधिकारिक तौर पर कब बताएंगे।