बॉलीवुड में अजय
देवगन और काजोल की जोड़ी हमेशा लोगों का दिल जीत लेती है। इनकी जोड़ी फैंस को काफी
पसंद है। आज के दौर में जहां रिश्ते बनते और टूटते नजर आ रहे है वहां यह कपल सभी
लोगों के लिए एक मिसाल है। दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे साथ है और आज भी जब
ये दोनों साथ नजर आते है तो इनके बीच का प्यार दुनिया को साफ दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन और काजोल का एक वीडियो खूब देखा
जा रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
अजय देवगन और काजोल
दोनों भले ही एक दूसरे बहुत प्यार करते है लेकिन दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग
है। जहां एक तरफ काजोल को
बहुत ज्यादा बोलना और मस्ती करना पसंद है। वहीं, अजय काफी कम बोलने वाले और शांत रहना पसंद करते है और उनकी
यही आदतें उन्हें एक दूसरे के ज्यादा करीब लाती हैं।
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अजय देवगन
और काजोल किसी इंटरव्यू में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि
काजोल लगातार बोलती ही जा रहीं हैं जबकि अजय उनके बगल में बैठे-बैठे केवल सुन रहे
हैं। सिंघम एक्टर ने इस वीडियो को फास्ट मोड में चलाया। जो दिखने में काफी फनी लग
रही है।
इसी के साथ अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वर्ल्ड लिसनिंग डे सेलिब्रेट कर रहा
हूं आज और हर दिन।‘ एक्टर के इस फनी कैप्शन और
वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और इस फनी वीडियो पर फैंस भी एक के बाद एक
मजेदार कॉमेंट कर रहे है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि अजय ने काजोल की बेइज्जती
कर दी है इसलिए अब उन्हें घर में खाना तो नहीं मिलने वाला है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में
हैं जिनमें ‘गोबर‘, ‘चाणक्य‘, ‘कैथी‘, ‘थैंक गॉड‘, ‘दृष्यम 2‘, ‘साढ़े साती‘, ‘भोला‘, ‘सिंघम 3‘ का नाम शामिल है।
वहीं काजोल भी जल्द ही अपना वेब सीरीज डेब्यू करने वाली है। फैंस भी काजोल को एक
बार फिर अभिनय करता देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।