बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते साल 15 नवंबर को इटली में शादी की थी और फैंस को अब इस पावर कपल के पेरेंट्स बनने का इंतजार है। रणवीर और दीपिका कई इंटरव्यूज में कह चुके है कि वो अपनी फॅमिली बढ़ाना चाहते है और हो सकता है जल्द फैंस को खुशखबरी भी मिल जाए।
दीपिका पादुकोण को बच्चों से बेहद लगाव है और कई बार एक्ट्रेस बच्चों के साथ खूबसूरत समय बिताते हुए कैमरे में भी कैद हुई है। आज हम आपको पांच ऐसी तस्वीरें दिखा रहे है जिंसमे दीपिका को किड्स – लव सामने आया है।
अपनी को-स्टार के साथ दीपिका
कई सारे बड़े ब्रांड्स की अम्बेसडर दीपिका के साथ दिख रही इस बच्ची का नाम ध्याना मदान है। इस बच्चे के साथ दीपिका का एक कमर्शियल शूट था , जिसमे दीपिका ने सपनी नन्ही फैंस के साथ खूब मस्ती की।
शादी के दौरान दीपिका को भाया बेबी
अपनी शादी से पहले साल 2018 में दीपिका और रणवीर श्रीलंका में एक शादी समारोह में पहुंचे थे और वहां दीपिका का एक छोटे बेबी को देखकर प्यार उमड़ पड़ा और तस्वीरें कैमरे में कैद हो गयी।
विन डीज़ल की बेटी पॉलिन के साथ दीपिका
साल 2017 में दीपिका ने हॉलीवुड स्टार विन डीज़ल के साथ ट्रिपल एक्स – द रेतुर्न ऑफ़ सेंडर केज में काम किया था। इस दौरान दीपिका ने विन की बेटी के साथ खूब सारा क्वालिटी टाइम भी बिताया।
फिल्म तमाशा के शूट पर दीपिका
इम्तियाज़ अली की फिल्म तमाशा में दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह के साथ काम किया था। फ़िल्मके सेट पर दीपिका ने अपनी इस नन्ही फैंस के साथ काफी मस्ती की।
टीवी शो के सेट पर दीपिका
फिल्मों के साथ साथ दीपिका कई टीवी शोज में भी बतौर गेस्ट शिरकत कर चुकी है। एक शो में इंटरव्यू के दौरान दीपिका को ये बच्ची इतनी पसंद आयी की उन्होने झट उसे गोद में में उठा लिया।