बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद वो कईं फिल्मों में नज़र आईं हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहतीं हैं। अपने फैंस के साथ प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के अपडेट करती रहती हैं। जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है। कभी मस्ती करते हुए तो कभी अपने बोल्ड अंदाज से जान्हवी कपूर ने हमेशा अपने फैंस का दिल जीता है। इसी बीच अब उनका एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें, जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो डान्स करती नज़र आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने चाचू अनिल कपूर की आने वाली फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ के गाने ‘द पंजाबन’ पर थिरकती नज़र आ रहीं हैं। लेकिन जान्हवी इस फिल्म का प्रमोशन कुछ अलग अंदाज़ में करती दिख रहीं हैं। इस वीडियों में जान्हवी एक मॉल में शॉपिंग कर रहें लोगों को डान्स करवा कर रहीं है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

बता दें, इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। जान्हवी के इस मस्ती भरे वीडियो पर लोग मिले-जुले रिएक्शन दे रहें हैं। जहां कुछ लोगों को उनकी शॉपिंग मॉल में ये मस्ती पसंद आ रही है, तो वहीं कुछ लोग उनके इस वीडियो को ओवर एक्टिंग बता रहें हैं। हालांकि इस वीडियो में जैसा देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर इस समय को खूब एन्जॉय कर रहीं हैं।

जाह्नवी के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कॉमेंट कर रहें हैं। जाह्नवी की बहन अंशुला से लेकर चाचा संजय कपूर तक सभी हंसने वाले इमोजी पोस्ट कर रहें हैं। तो वहीं उनके फैंस दिल वाले इमोजी के साथ हसंने वाले इमोजी भी भेज रहें है।
बता दें, वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला गाना नाच पंजाबन रिलीज़ हो चुका है जिस पर सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनाई जा रही है। दरअसल, वरुण धवन ने इस गाने पर रील बनाने के लिए जाह्नवी कपूर को चैलेंज किया था और इस चैलेंज को जाह्नवी ने बखूबी पूरा किया है।