बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इस वक़्त काफी दुखी है। उनका दिल बुरी तरह से टूट गया है और इसका कारण बनी है लैंडस्लाइड। दरअसल, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही हैं। वहीं बहुत से इलाकों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं। खबरे तो ये भी है कि इस आपदा में बहुत से लोगों की जान चली गई है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की एक फैन भी शामिल है जिसकी जान चली गई है। इस न्यूज़ के मिलते ही अब कंगना ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
बता दे, कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। वही अब कंगना रनौत की एक फैन की भूस्खलन की वजह से जान चली गई है। ऐसे में उन्होंने फैन के लिए सोशल मीडिया पर दुख जाता है। कंगना की इस फैन का नाम डॉ. दीपा शर्मा था। रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन में दीपा शर्मा की जान चली गई।
कंगना ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दीपा शर्मा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने दीपा शर्मा के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘वह बहुत शानदार फैन थी, उन्होंने मुझे फूल, प्यारे खत, तोहफे और मिठाइयां भेजी थीं। वह मेरे मनाली वाले घर भी आ चुकी हैं… ओह!!! किसी बड़े झटके जैसा लग रहा है, यह दुख से परे है।’
कंगना ने दीपा शर्मा के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे अब भी याद है कि मैं जयपुर में मणिकर्णिका की शूटिंग कर रही थी। मेरे बहुत सारे फैंस होटल की लॉबी में मेरा इंतजार कर रहे थे। मैंने फैंस की भीड़ पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन दीपा ने मुझे देखा और चिल्लाने लगी। मुझसे आकर गले लग गई। उसके बाद से हम दोनों टच में थे, लेकिन आज का दिन काफी भयानक है।’
कंगना ने दीपा शर्मा के परिवार और दोस्तों के लिए अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वही कंगना ने भी बाकी लोगो को अभी पहाड़ो पर ट्रेवल न करने की सलाह दी है।