बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इनकी जोड़ी दर्शकों को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही काफी पसंद है और दोनों को साथ अपने कैमरे में कैप्चर करने का एक भी मौका फैंस और पैपराजी कभी नहीं छोड़ते हैं। इंटरनेट पर कपल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका की बॉडीलैंग्वेज से उनके प्रेग्नेंट होने की खबरों को एक बार फिर हवा मिल गई है।
दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान स्टार कपल ने व्हाइट कलर के मैचिंग आउटफिट पहन रखे थे। अदाकारा ने लूज फिट ड्रेस के साथ फ्लैट स्लीपर पहन रखे थे। वहीं हमेशा हाथ में बैग कैरी करने वाली दीपिका के हाथ में कोई लगेज नहीं था।
इन सभी के साथ वीडियो में रणवीर सिंह अपनी वाइफ की एक्स्ट्रा केयर करते भी नजर आए। ये देखकर लग रहा है कि कहीं रणबीर और आलिया के बाद अब रणवीर और दीपिका भी जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं। वैसे तो दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर पहले भी कई बार अफवाहें उड़ चुकी है मगर अपने फेवरेट कपल के घर खुशखबरी का इंतजार फैंस भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।
बता दें कि पावर कपल दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी को 5 साल होने जा रहे हैं। दीपिका और रणवीर एक दूसरे से कितना प्यार करते है ये तो जगजाहिर है ये कपल सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाता नजन आता है। ऐसे में कपल के फैंस उनके पेरेंट्स बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण से प्रेगनेंसी और बच्चे को लेकर सवाल किया था। तब एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘मुझे और रणवीर दोनों को ही बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों अपना बच्चा करेंगे, लेकिन कब करेंगे ये पता नहीं है।’ वैसे रणवीर सिंह भी खुद कई बार कह चुके हैं कि उन्हें अपनी वाइफ दीपिका जैसी क्यूट बेटी की तमन्ना है।