बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। इस दोनों को लेकर लगातार खबरों का बाजार गर्म हो रहा है। हाल ही में ये रिवील हुआ है कि ये दोनों पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों में कई बार इन दोनों को साथ में देखा जा चुका है। ऐसे में इनके रिलेशनशिप्स की अफवाहे काफी तेज़ हो रखी हैं।
काफी दिनों से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने इस पर कोई खुलासा नहीं किया है। न तो रूमर्ड कपल ने अपने रिश्ते को कुबूला है न ही शादी की खबरों से इंकार किया है। ऐसे में अब इन्हे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
लेटेस्ट अपडेट ये है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई करने वाले हैं। खबरों की मानें तो, दिल्ली में इन दोनों की सगाई सेरेमनी होगी। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि ये फंक्शन अप्रैल के पहले हफ्ते में ही होगा। परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखा जाएगा। सगाई में सिर्फ परिवार के लोग, करीबी दोस्त और उनसे जुड़े लोग ही रहेंगे।
वैसे भी परिणीति की कजिन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिलहाल मुंबई में ही हैं। जबसे प्रियंका- निक जोनस और अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई आई हैं तब से परिणीति की शादी की चर्चाओं ने और जोर पकड़ा हुआ है।
इस बीच अब खुलासा हुआ है कि परिणीति पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं। वो सगाई की सभी तैयारियों को देख रही हैं। परिणीति को दिल्ली एयरपोर्ट पर लेने खुद राघव चड्ढा पहुंचे थे, इस बड़ौराम मीडिया ने कपल को अपने कैमरा में भी कैप्चर कर लिया था। आपको बता दें, अपनी सगाई के बाद परिणीति वापस काम में जुट जाएंगी। वो अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन भी जा सकती हैं।