सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 16 की मोस्ट पॉपलुर कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। भले ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टैन ने जीती हो लेकिन दर्शकों का दिल प्रियंका ने जीता था। शो के फिनाले तक लोगों को प्रियंका के विनर बनने की पूरी उम्मीद थीं।
बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद भी टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार प्रियंका अपने एक पुराने वीडियो के वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जो अब 3 महीने बाद इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है।
वैसे तो प्रियंका चाहर चौधरी पहले कलर्स के मशहूर शो उड़ारिया का हिस्सा थीं मगर बिग बॉस 16 से वो घर-घर में मशहूर हो गई हैं। अब ज्यादा से ज्यादा लोग प्रियंका के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। प्रियंका की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि उनका 3 महीने पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है।
प्रियंका ने साल 2020 में बिस्तर से उठने के ठीक बाद गर्म कॉफी पीते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस अपने चारों ओर सफेद चादर लपेटे हुए दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने सिर्फ सफेद चादर से खुद को कवर किया है जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं।
वीडियो में आगे एक्ट्रेस को कॉफी के कप को हाथ में पकड़े हुए बड़ी ही नजाकत से खिड़की पर जाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उड़ारिया फेम प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “मेरी सुबह की कॉफी के साथ जिन चीजों ने मुझे खुशई दी!” प्रियंका का ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है।
उड़ारिया में अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका का ये बोल्ड अवतार देखकर लोगों को अपनी आंखो पर यकीन नहीं हो रहा है। प्रियंका ये अवतार देखने के बाद हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘आये-हाए।’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘हॉट मैम।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नाइस वीडियो।’
बता दें कि जब प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस के घर में थीं, तभी से ऐसी खबरें बॉलीवुड गलियारों से सामने आ रही हैं कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी में प्रियंका एक अहम रोल में नजर आ सकती हैं। इसी के साथ खबरें है कि सलमान खान भी अपनी एक फिल्म में प्रियंका चाहर चौधरी को कास्ट करने वाले हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।