बॉलीवुड में पिछले कई महीनों से चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों ने काफी ज्यादा हलचल मचा रखी थी। पहले तो सुनने में आया था कि दीपिका और रणवीर सिंह इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन इस बारे में अब खुद रणवीर और दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए सभी का इंतजार खत्म कर दिया है और खुद अभिनेत्री दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की तारीख शेयर करी है।
14 और 15 नवंबर को तय हुई शादी
दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की खबरों को लेकर अब चुप्पी तोड़ दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर ये बताया है कि हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है। उन्होंने लिखा है कि, ‘हमें आपको ये बताते हुए बहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है।
इतने सालों में आपने जो हमें प्यार और स्नेह दिया है उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।
https://twitter.com/deepikapadukone/status/1053956519010725888
यही पोस्ट रणवीर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। दीपिका और रणवीर द्वारा शेयर की गई इस ख़बर पर इन्स्टा पर आलिया भट्ट, करण जौहर और ट्वीटर पर अभिषेक बच्चन ने भी बधाई दी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया ऐसी थी जो अमेरिका में थोड़ी देर से पहुंची थी क्योंकि प्रियंका फिलहाल वहीं है कि उसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा- पिया की आएगी बारात तो दूसरे मैसेज में उन्होंने लिखा- बधाई हो, तु हीरो बन गया रन्नो(रणवीर सिंह)। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फिलहाल अपनी शादी की तारीख की घोषणा की है लेकिन अभी तक वेन्यू का खुलासा नहीं हुआ है।
खबर हैं कि दोनों इटली में खूबसूरत लेक कोमो के पास शादी के बंधन में बंधेगे। बता दे हाल फिलहाल रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। वही दीपिका पादुकोण ने मेघना गुलज़ार की फिल्म साइन की हैं।