साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। राम चरण की पत्नी उपासना को समाज में उनके अद्भुत योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
राम चरण की पत्नी को मिला दादासाहेब फाल्के अवार्ड
उपासना ने यह खबर सबके साथ साझा की और सभी को धन्यवाद भी कहा। उपसाना ने ट्वीट किया, हां…… फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर के लिए दादा साहब फाल्के अवार्ड मिला है। यह अवार्ड मैं उन सभी लोगों को समर्पित करती हूं जो सकारात्मक हैं और मुझे भी रखते हैं और मुझे हर रोज अच्छा करने के लिए प्रेरित करने वाला। मेरा सबसे प्यार परिवार-हमेशा साथ देने के लिए बहुत धन्यवाद।
यहां पढ़ें इंस्टाग्राम का पोस्ट: https://www.instagram.com/p/Bwe3gjalbxF/?utm_source=ig_embed
राम चरण जो अपनी चोट से उबर रहे हैं, फेसबुक के जरिए उन्होंने अपनी पत्नी को अवार्ड के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, डियरेस्ट उपसी…..तुम पर गर्व है!! फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर के लिए दादासाहेब फाल्के अवार्ड के लिए बहुत बधाई।
इसी बीच राम चरण अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर में बिजी हैं और उस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी हैं। आरआरआर दो दिग्गज भारतय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है और इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर इन दोनों किरदारों को निभाते हुए नजर आएंगे।
350-400 करोड़ रुपए पर आरआरआर बन रही है। एसएस राजामौली की बाहुबली की तरह ही आरआरआर भव्य होगी। 30 जुलाई 2020 को आरआरआर दुनिया भर में दस भारतीय भाषाओं मे रिलीज होगी।