बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा ही हंसते मुस्कुराते नजर आते है इतना ही नहीं
अभिनेता तो अपने साथ-साथ बाकियों के चेहरे पर भी मुस्कान ले आते हैं। यही वजह है
कि रणवीर सिंह हर किसी की पहली पसंद बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक
वीडियो काफी देखा जा रहा है,इस वीडियो में अभिनेता पहली बार भरी महफिल में रोते
नजर आ रहे है। हालांकि एक्टर के वीडियो पर उनकी साली यानि दीपिका पादुकोण की बहन ने फनी कॉमेंट किया है।
दरअसल, बीतों दिनों ही रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। अभिनेता
को उनकी फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। इस इवेंट का एक
वीडियो रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस क्लिप में रणवीर फिल्मफेयर
अवॉर्ड्स के स्टेज पर भावुक होते स्पीच देते दिख रहे है। उनका वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “पीओवी (प्वॉइंट ऑफ व्यू) आप एक सपना जी रहे हैं।” रणवीर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अवॉर्ड लेने लेने
के बाद अपना भाषण देते हुए दिखाई देते हैं। थोड़ा भावुक होते हुए, रणवीर कहते हैं, ‘मेरे जीवन में जो कुछ भी होता है वह मेरी
कल्पना से परे है। कई बार तो मुझे विश्वास भी नहीं होता कि मैं यहां हूं, यह कर रहा हूं, आप सबके सामने खड़ा हूं। मैं हर रोज इस बात पर
यकीन नहीं कर पाता कि मैं एक्टर बन गया हूं। यह एक चमत्कार है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘सबसे बड़ा धन्यवाद से मैं आपका करना चाहूंगा।
दर्शकों को, मेरी यात्रा का हिस्सा बनने और मुझे अपने सपने
को जीने की अनुमति देने के लिए। मैं जो कुछ भी हूं अपने मां बाप की वजह से हूं और
अपनी दीदी की वजह से हूं। वो मेरे लिए भगवान हैं। मैं जो कुछ भी करता हूं भगवान के
लिए करता हूं। देवी लक्ष्मी मेरे घर में हैं। यह मेरी सफलता का रहस्य है। दीपिका
पादुकोण।’
रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी कॉमेंट किया है।
जहां अभिषेक बच्चन ने कॉमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी शेयर किए है। वहीं दीपिका
पादुकोण की छोटी बहन अनीशा पादुकोण ने वीडियो पर फनी कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘कौन वहां उनसे प्याज कटवा रहा है?’ इनके अलावा आयुष्मान
खुराना, हुमा कुरैशी, नीलम कोठारी और रकुल प्रीत सिंह ने भी कॉमेंट किया है।