बॉलीवुड कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था। अब उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुछ दिनों तक उनका इलाज चला जिसके बाद अब वह घर आ चुके हैं। इस बात की पुष्टी उनकी पत्नी लिजेल ने भी की है।
लिजेल ने कहा, हम घर आ गए हैं। बता दें, रेमो डिसूजा की पत्नी के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इनमें आमीर अली, अहमद खान और पूनीत पाठत समेत कई लोग शामिल थे। रेमो डिसूजा की हार्ट अटैक की खबर सामने आने के बाद जब अहमद खान से इस बारे में सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने बताया था कि ” मुझे फोन आया था कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हम सभी घबरा गए थे, लेकिन अब उनकी हालत ठीक है। वह रिकवर कर रहे हैं।”
रेमो के घर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। रेमो के दो बेटे है। रेमो को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर कई लोगों को सदमा लगा था। रेमो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह हंसी-खुशी से घर लौटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो ABCD फिल्म के ‘हे गणराया’ गाने पर बनाया गया है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी के प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए मैं वापस आ गया हूं … सुंदर स्वागत वापस के लिए धन्यवाद …