दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिसंबर को मुंबई में बी-टाउन के लिए अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। इसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। लेकिन कुछ खास मेहमानों के न आने पर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान है। इनमें सबसे पहले आता है सलमान खान का। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि दीपिका-रणवीर के वेंडिग रिसेप्शन के लिन सलमान खान आखिर कहां थे जो वह पार्टी में शिरकत नहीं कर सके।
सलमान खान ने शेयर की वीडियो…
बता दें कि सलमान खान दीपवीर के वेडिंग रिसेप्शन में इसलिए शमिल नहीं हो सके क्योंकि वह उसी दिन अपने दोस्त कुणाल और दिव्या की शादी अटेंड करने के लिए थाईलैंड गए थे। सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/Bq7EtZ2g2sI/?utm_source=ig_embed
इस वीडियो में सलमान खान अपने मशहूर गाने ओ ओ जाने जाना पर परफॉर्म भी करते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ सिंगर कमाल खान भी साथ में ही थे। वहीं सलमान के काम की बात करें तो वह इन दिनों अली अब्बास जफर निर्देशन में बन रही फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/Bq7P31qnRVF/?utm_source=ig_embed
सलमान ने दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर दी है। सलमान खान ने शूटिंग खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। फोटो के साथ सलमान ने लिखा- भारत के दिल्ली शेड्यूल शूटिंग की खत्म होने की पार्टी। पूरी क्रू और कास्ट वहां पर थी।
Delhi sched ka Rap party of #bharat at #civilhouse #khanmarket so the whle cast n crew was thr. Every 1 enjoyed the place n food was amazing.. had a gr8 time. #civilhousebyhemantoberoi pic.twitter.com/Eoc7GAiJ2w
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 30, 2018
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा वरूण धवन,दिशा पटानी,तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
दूसरी तरफ सलमान खान के अलावा दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में एक्ट्रेस सोनम कपूर के अलावा रणबीर और आलिया , अक्षय कुमार, अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी जैसे स्टार्स भी गायब रहे। बता दें कि ग्रैंड हयात में हुआ ये दीपिका-रणवीर की शादी का तीसरा रिसेप्शन था।
https://www.instagram.com/p/Bq2a3bHjm_R/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control