बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पहले कोंकणी रिवाज से हुई उसके बाद शादी सिंधी रिति-रिवाजों से सम्पन्न की गई।
वहीं दीपिका और रणवीर ने खुद अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। दीपिका ने अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के आउटफिट्स को अपने लिए चुना था। कोंकणी रिवाज के लिए दीपिका पादुकोण ने सिल्क की महरून साड़ी पहनी। वहीं 15 नवंबर को सिंधी रिवाज के अनुसार उन्होंने महरून कलर का लहंगा चुनरी पहना।
https://www.instagram.com/p/BqNF8gGh-os/?utm_source=ig_embed
इतना ही नहीं दीपिका की चुनरी सब्यसाची ने चुनरी के किनारी में सदा सौभाग्यवती भव: लिखा था। जो कि सबसे अलग था। ये लहंगा वक्या में ही अभी तक का सबसे अलग लहंगा था क्योंकि अभी तक किसी अभिनेत्री ने ऐसा नहीं पहना।
https://www.instagram.com/p/BqNF8jIgMhz/?utm_source=ig_embed
1.ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन इन्हें तो आप जानते ही होंगे आपको बता दें कि जब ऐश्वर्या की शादी हुई थी उस समय उन्होंने अपनी शादी में 75 लाख का लहंगा पहना था। जिसे की नीता लूला ने डिजाइन किया था। वाकई में ये लहंगा देखने में बेहद खुबसूरत था।
2.शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी आजकल एक फिटनेस आइकन के रूप में उभरकर सामने आ चुकी है हालांकि इससे पहले भी ये एक एक्ट्रेस रह चुकी है पर शादी के बाद ये फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि शिल्पा ने अपनी शादी के लिए 50 लाख का लहंगा पहना था। इसे तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया था।
3.करीना कपूर
करीना कपूर जिनकी शादी अभी कुछ ही साल पहले सैफ अली खान से हुई थी इन्होने अपनी शादी में 50 लाख का लहंगा पहना था। जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी और अब उनका एक प्यारा सा बेटा भी है जो जन्म से ही चर्चा में बना हुआ है।
4.जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया को तो आप सभी जानते ही होंगे ये एक मशहूर और खुबसूरत अदाकारा रह चुकी है इन्होंने अपनी शादी में मराठी ऑउटफिट पहना था जिसे नीता लूला ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत 17 लाख थी।
5.बिपाशा बासु
बिपाशा बासु ने हाल ही में कुछ ही साल पहले करण से शादी की बता दें कि इनकी शादी भी काफी चर्चा में बनी रही। शादी के बाद 4 लाख का महंगा पहना था। इसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था।
6.उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने अपनी शादी में प्रसिद्ध बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। 4.50 लाख रूपये के इस लहंगे के साथ हरे रंग के कांच की चूड़ियां और सोने और कुंदन आभूषण के साथ वह काफी ग्लैमरस दुल्हन दिख रही थी।
7.अनुष्का शर्मा
सबसे पहले बात करते हैं अनुष्का शर्मा की जिनकी शादी काफी चर्चे में रही। इन्होने अपनी शादी चोरी छिपे की लेकिन उसके बावजूद इनकी शादी की चर्चा कई दिनों तक सोशल मीडिया से लेकर हर जगह छाई रही। आपको शायद जानकारी नहीं होगी।
लेकिन बता दें कि इन्होंने अपनी शादी में 30 लाख रुपए का लहंगा पहना था और इस लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। सब्यसाची एक मशहूर डिजाइनर है जो अभिनेत्रियों के लिए एक से एक ड्रेस डिजाइन करते हैं।
8.दीपिका पादुकोण
अपने ब्राइडल लहंगे में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। कोंकणी शादी में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ रेड-गोल्ड लहंगा पहना था। सब्यसाची के डिजाइन किए हुए दीपिका के लहंगे की कीमत 8.95 लाख रुपये बताई जा रही है।