Anita Hassanandani Naagin 7: एकताकता कपूर का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ इन दिनों अपने लगातार आने वाले ट्विस्ट्स की वजह से दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। शो में नागिन और ड्रैगन की जंग पहले ही दर्शकों को बांधे हुए है, लेकिन अब कहानी में एक और बड़ा धमाका होने वाला है। खबर है कि टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी शो में विशाखा बनकर एंट्री लेने जा रही हैं। अनीता की वापसी से कहानी में नया मोड़ आएगा और नागिन की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। ऐसे में फैंस आने वाले एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Anita Hassanandani Naagin 7: नागिन 7 में फिर होगा बड़ा ट्विस्ट, अनीता हसनंदानी की एंट्री से बदलेगा खेल

शो में हर हफ्ते नया ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है। अब शो में एक और बड़ा बदलाव होने वाला है। खबरें हैं कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी जल्द ही शो में एंट्री करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वह शो में विशाखा के किरदार में नजर आएंगी।
इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। अनिता इससे पहले भी नागिन फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा रह चुकी हैं और उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में उनकी वापसी शो के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। मेकर्स भी शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए लगातार नए चेहरों और दमदार ट्रैक पर काम कर रहे हैं।
Anita Hassanandani Entry: नागिन और ड्रैगन के रिश्ते का खुलासा

शो की मौजूदा कहानी में नागिन और ड्रैगन के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया जा रहा है। लेकिन हाल ही में कहानी में ऐसा मोड़ आया जिसने दर्शकों को चौंका दिया। सामने आया कि ड्रैगन राधिका, अनंता की बड़ी बहन है। चंगिस्तानियों की वजह से राधिका ड्रैगन बन गई थी, जिसके बाद से दोनों बहनों के बीच दुश्मनी का माहौल बन गया।
इस खुलासे के बाद कहानी और भी दिलचस्प हो गई है। अब नागिन को सिर्फ अपने दुश्मनों से ही नहीं बल्कि अपने रिश्तों की उलझनों से भी जूझना पड़ रहा है। इसी बीच विशाखा की एंट्री कहानी को और एक्साइटमेंट बना देगी। माना जा रहा है कि विशाखा के आने से नागिन और ड्रैगन के बीच की लड़ाई और तेज होगी।
मेकर्स शो में रहस्य, बदला और पारिवारिक इमोशन्स का तड़का लगाकर दर्शकों को बांधे रखना चाहते हैं। यही वजह है कि हर एपिसोड के साथ कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है।
Ekta Kapoor Show: अनिता की वापसी से बढ़ेंगी मुश्किलें, दर्शकों को मिलेगा डबल एंटरटेनमेंट

अनीता हसनंदानी की एंट्री सिर्फ एक नया किरदार जोड़ने के लिए नहीं है, बल्कि कहानी में बड़ा बदलाव लाने के लिए है। माना जा रहा है कि विशाखा का किरदार काफी पावरफुल और रहस्यमयी होगा। उसकी मौजूदगी से नागिन की मुश्किलें बढ़ेंगी और दुश्मनों की ताकत भी मजबूत होगी।
अनिता का स्क्रीन प्रेजेंस और उनके दमदार एक्सप्रेशन्स सुपरनैचुरल शोज़ में हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं। ऐसे में उनकी वापसी दर्शकों के लिए डबल एंटरटेनमेंट लेकर आएगी। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि विशाखा नागिन की मदद करेगी या उसके लिए नई मुसीबत बनकर आएगी। लेकिन इतना तय है कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और रोमांच देखने को मिलने वाला है।
Read More: ‘No Kiss Policy’ पर अड़ी थीं Kajol, लेकिन इस 1 मजबूरी ने कैमरे पर करवा दिया Kiss….























