राघव चड्ढा समेत कई आप सांसदों के भाजपा ज्वाइन करने के ऐलान के बाद भगवंत मान ने कहा, “ये पंजाब के गद्दार, जनता सबक सिखाएगी.”

Bhagwant Mann on Raghav chadha

Bhagwant Mann on Raghav chadha : पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने अन्य 7 सांसदों के साथ पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. इसी के साथ उन्होंने भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है. राघव चड्ढा ने इसे लेकर प्रेस कांफ्रेस की, जहां उन्होंने आप पर खूब निशाना साधा वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है.’

उन्होंने कहा, “हम बीजेपी के साथ विलय कर रहे हैं. पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की केंद्र सरकार ने ऐसे कई फैसले लिए हैं, जिन्हें लेने से पहले कई नेता डरते थे. जनता ने इस नेतृत्व पर एक नहीं बल्कि तीन बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करते हैं.”

बता दें, राघव चड्ढा के साथ पार्टी के कई अहम नेताओं ने भी पार्टी से खुद को अलग कर लिया है. बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा समेत 7 सांसद भी खुद को अलग कर चुके हैं. इसमें संभावित तौर पर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल शामिल हैं. ऐसे में राज्य में राजनीतिक उथल पुथल अपने चरम पर है.

साधा भाजपा पर निशाना

इस मामले में अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेस कर अपनी बात रखी है. पार्टी छोड़ कर गए नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा ने पंजाब से गद्दारी की है। भाजपा के पास अपना कुछ नहीं है। बीजेपी के पास पंजाब में कोई चेहरा नहीं है। पंजाब में बीजेपी की वाशिंग मशीन चल रही है। बीजेपी पंजाब नहीं जीत सकती।”

सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये पंजाब की इमेज खराब करने की कोशिश है। भाजपा ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की। पंजाब में अच्छे काम रोकने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी की पास अपना कुछ नहीं है, पंजाब में कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘बंदेखानी’ पार्टी है, ये बंदे खाकर डकार नहीं मारते।

किया अमरिंदर का जिक्र

उन्होंने अपने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि ‘कुछ दिन पहले तो रवनीत बिट्टू राघव चड्ढा को भला बुरा कह रहा था, अब एक साथ कैसे बैठेंगे। ये पंजाब के गद्दार हैं। इन्हें पंजाब के लोग सजा देंगे। इनके जाने से भाजपा मजबूत नहीं होगी। उसमें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए थे। वे ही अब कह रहे हैं कि उनकी कोई बात नहीं सुनती।

यह भी पढ़ें560 दिन बाद खत्म हुआ 400 फीट ऊपर टावर पर प्रदर्शन, सख्त कानून बनने के बाद उतरे गुरजीत सिंह खालसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।