Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बज सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि, फैंस के बीच भी खूब देखने को मिल रहा है। वहीं अब फिल्म भी थिएटर्स में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से भी हरी झंडी मिल चुकी है। हालांकि, CBFC ने इसे सर्टिफिकेट देने से पहले खुले हाथों से कैंची चलाई है और 21 कट्स के बाद इसे A सर्टिफिकेट दिया है।
यानी की आदित्य धर और रणवीर सिंह की इस फिल्म को सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोग ही सिनेमाघरों में एन्जॉय कर पाएंगे तो चलिए जानते हैं बोर्ड की तरफ से ‘धुरंधर 2’ के किन-किन सीन्स पर कट्स लगाए गए हैं और इससे फिल्म की लंबाई पर कितना असर पड़ा है।
Dhurandhar 2: ‘Dhurandhar 2’ के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार CBFC से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को A सर्टिफिकेट दे दिया है। इस फिल्म में जितने भी विचलित करने वाले सीन्स हैं उन पर टैग लगा दिया गया है। साथ ही जिन सीन्स में अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें म्यूट कर दिया गया है। वहीं इनके अलावा कुछ सीन्स को छोटा भी किया गया है। इनमें हथौड़े से सिर पर वार करना, सिर काटना और लात मारना जैसे कई सीन्स शामिल हैं, जिन पर कैंची चलाकर छोटा किया गया है।
बोर्ड ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, जिसका मतलब है कि 16 साल से अधिक उम्र के दर्शक ही इसे देख पाएंगे। बोर्ड का मानना था कि कुछ दृश्य आम दर्शकों, विशेषकर बच्चों के लिए विचलित करने वाले हो सकते थे।

जानकारी के मुताबिक, ‘धुरंधर 2‘ में सबसे बड़ा कट सिर काटने और लात माने वाले सीन्स में लगा है. इसमें 24 सेकंड का फुटेज हटाया गया है। इसके अलावा मेकर्स को बोर्ड की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि, वो फिल्म की शुरुआत में ‘डिस्टर्बिंग कॉन्टेंट’ और ‘ड्रग्स’ से जुड़ा डिस्क्लेमर जोड़े। वहीं के वायलेंट सीन्स में कट लगाने के साथ-साथ बोर्ड ने फिल्म की गालियों पर भी आपत्ति जताई है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए अपशब्दों और गालियों को या तो बदल दिया गया है या फिर उन्हें म्यूट कर दिया गया है।
कट्स के बाद भी नहीं कम हुआ फिल्म का रनटाइम

इतने सारे बदलावों के बावजूद फिल्म की लंबाई में कोई खास कमी नहीं आई है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म का कुल रनटाइम 229 मिनट यानी करीब 3 घंटे 49 मिनट है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अपने पहले पार्ट से करीब 15 मिनट ज्यादा लंबी है। अब फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। देखने वाली बात ये होगी कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपने पहले पार्ट से ज्यादा कमाल दिखा पाती है या नहीं।
कब होगा धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू

दिलचस्प बात यह है कि इतने कट्स के बावजूद फिल्म के रनटाइम पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कुल लंबाई लगभग 3 घंटे 50 मिनट है, जो इसे एक लंबी फिल्म बनाती है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम से शुरू होगा, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स के चलते धुरंधर 2 पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।
Also Read: Sikh Community की ओर से Dhurandhar 2 के मेकर्स को भेजा गया Legal Notice, क्या फिल्म हो पाएगी रिलीज?


















