Dhurandhar 2: Dhurandhar 2 में आदित्य धर से हुई बड़ी चूक! फिल्म के इस सीन में हुआ ब्लंडर, वीडियो हो रहा वायरल

Dhurandhar 2( Source: Social Media)

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को जहां एक तरफ इसके एक्शन और इमोशनल कहानी के लिए सराहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक छोटे से तकनीकी ‘मिस्टेक’ ने फिल्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Dhurandhar 2: Dhurandhar 2 में आदित्य धर से हुई बड़ी चूक!

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2( Source: Social Media)

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई एक क्लिप में रणवीर सिंह के किरदार हमजा और पिंडा के बीच का इंटेंस फाइट सीन दिखाया गया है। लेकिन इस सीन में लोगों की नजर एक ऐसी चीज पर जा टिकी, जिसने सबको चौंका दिया। वीडियो में एक मिरर शॉट के दौरान कथित तौर पर कैमरा मैन का रिफ्लेक्शन दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इसी बात को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। लोगों की बाज़ जैसी तेज नजरों ने फिल्म देखते वक्त यह गलती पकड़ ली और अब सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है।

पिंडा जो अब पाकिस्तान के ड्रग माफिया से जुड़ा है, वो हमजा से फेस टू फेस आ जाता है, जो असल में भारत का अंडरकवर एजेंट जसकीरत सिंह रंगी है। इसी सीन में कैमरामैन शीशे में नजर आ गया।

फ़िल्म 500 करोड़ के नजदीक

Dhurandhar 2( Source: Social Media)
Dhurandhar 2( Source: Social Media)

तकनीकी गलतियों के बावजूद, धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। फिल्म ने महज तीन दिनों में ही ‘जवान’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। विदेशों में भी फिल्म का डंका बज रहा है और इसने 500 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है।

‘क्या फिल्म ‘प्रोपगेंडा’ है?

Dhurandhar 2( Source: Social Media)
Dhurandhar 2( Source: Social Media)

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को जहां दर्शकों के एक वर्ग से खूब तारीफें मिल रही हैं और साउथ से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक ने तारीफों के कसीदे पढ़े हैं, वहीं इसे ‘प्रोपेगैंडा’ फैलाने वाली फिल्म बताया जा रहा है। साउथ एक्ट्रेस राम्या समेत कई लोगों ने आदित्य धर और टीम पर गुस्सा निकाला है।

वही रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। जिसकी वजह से ये मूवी हर किसी की पहली पसंद बनती जा रही है। हालांकि, एक तबका ऐसा भी है, जो इस फिल्म को प्रोपगेंडा बता रहा है और आलोचना कर रहा है। लेकिन इसका फिल्म के बिजनेस पर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

Also Read: Dhurandhar 2 की वजह से Karan Johar को हुआ FOMO, फिल्ममेकर के उमड़े जज़्बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।