Dhurandhar 2 ने दूसरे वीकेंड का उठाया जबरदस्त फायदा, 11वें दिन तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उसके बाद से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर वो इतिहास रचा है, जिसे तोड़ पाना शायद ही किसी दूसरी फिल्म के लिए मुमकिन हो पाएगा. इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा देखते ही देखते काफी हद तक बढ़ चुका है. रिलीज के पहले हफ्ते से ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी थी और अब 11 वें दिन भी इसकी रफ्तार वैसी ही बरकरार नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले ही दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और भारत में भी 700 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई कर चुकी है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11 (Source: Social Media)

इस फिल्म ने सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की भी बौछार लगा दी है. रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही धुरंधर 2 ने 30 से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जो अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट है. रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस और फिल्म की हाई-ऑक्टेन कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर रखा है. यही वजह है कि फिल्म वीकडेज में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. खास बात तो ये है कि फिल्म ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है, जिससे इसका क्रेज और भी बढ़ गया है. वहीं कमाई के मामले में तो मानों इसका कोई मुकाबला कर ही नहीं सकता.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11 (Source: Social Media)

अगर 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने ग्यारहवें दिन यानी दूसरे रविवार को 68.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 54.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली और 18,820 शोज मिले. धुरंधर 2 के दूसरे रविवार को सामने आए ये आंकड़े बताते हैं कि इस फिल्म को लेकर अभी भी लोगों में कितना क्रेज है. पर अगर फिल्म ने दूसरे शनिवार को 68.10 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 800 करोड़ हो गया है और वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो इस फिल्म ने लगभग 1350 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है.

Dhurandhar 2 Star Cast Fees: फीस का बड़ा खुलासा- रणवीर सिंह सबसे महंगे, बाकी स्टार्स से कई गुना आगे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11 (Source: Social Media)

जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं इसकी स्टार कास्ट की फीस भी चर्चा में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए करीब 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जिससे वो फिल्म के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं. वहीं, संजय दत्त को करीब 10 करोड़ रुपये और आर. माधवन को लगभग 8-9 करोड़ रुपये मिले हैं. दूसरी तरफ अर्जुन रामपाल और बाकी कलाकारों की फीस लगभग 1-2 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. इस बड़े गैप ने फैंस को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है.

Read More: Dhurandhar 2 को लेकर क्रेज़ी हुए फैंस, वीकडेज़ में भी नही थम रही कमाई की रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।