Jaya Bachchan ने पैप्स को देखते ही दिखाई उगली, जाने अचानक क्यों भड़क उठीं एक्ट्रेस?

Jaya Bachchan On Paparazzi

Jaya Bachchan On Paparazzi: वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन और पैपराजी के बीच ना जाने कौन सा अजीब रिश्ता है, जो कि खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है. जया बच्चन अक्सर पैपराजी को फटकार लगाती रहती हैं, लेकिन पैप्स फिर भी जया को देखकर उनके पास पहुंच ही जाते हैं.

कुछ ऐसा ही हुआ बीती रात मुंबई में, जहां एक इवेंट के दौरान एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, यहां पर जया बच्चन कभी पैपराजी को देखकर मुंह घुमाती दिखीं, तो कभी पैप्स को उंगली दिखाती नजर आईं. हालांकि, इस दौरान करण जौहर ने माहौल को हल्का बनाने की कोशिश की और मज़ाकिया तौर पर पैप्स को ये भी ध्यान दिलाया कि उनकी वजह से ही उन्हें जया बच्चन की फोटो मिली है.

Jaya Bachchan With Karan Johar At Event: कैमरा देख जया बच्चन ने मुंह ही घुमा लिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

दरअसल, सोशल मीडिया पर इवेंट से जया बच्चन के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जया अपने कुछे दोस्तों और करण जौहर के साथ खड़ी हैं. ऐसे में वो जैसे ही पैपराजी के कैमरों को देखती हैं, वैसे ही वो तुरंत ही मुंह दूसरी तरफ करके घूम जाती हैं.

लेकिन इसके तुरंत बाद, करण जौहर वहां आ जाते हैं और जया बच्चन से गले मिलते दिखाई देते हैं. इसके बाद पैपराजी करण को जया बच्चन के साथ में पोज देने को कहते हैं, लेकिन दोनों बातें करते रहे. करण ने जया बच्चन से मजाक करते हुए कहा, ‘जेन-जेड से लेकर पैपराजी तक, हर कोई आपका दीवाना है.’ इस पर जया मुस्कुरा दीं. बातचीत के बाद करण ने उन्हें गले लगाया और जया ने उनके गालों को सहलाया. इसी दौरान जब पैपराजी इस मूमेंट को कवर करते हैं तो जया बच्चन उन्हें उंगली दिखाने लगती हैं.

Jaya Bachchan Viral Video: करण जौहर बोले- मेरी वजह से मिली फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि, जाते हुए करण ने पैपराजी की ओर देखकर कहा, ‘मेरी वजह से मिली फोटो।’ बाद में करण जौहर ने मुड़कर जया बच्चन से भी यही बात दोहराई. उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी-अभी उनसे कहा, मेरी वजह से फोटो मिली.’ यह सुनकर जया बच्चन ने अजीब सा मुंह बनाया और करण समेत सभी लोग हंस पड़े.

Jaya Bachchan On Paparazzi: जया बच्चन ने पैप्स को किया दूर

Jaya Bachchan On Paparazzi
Jaya Bachchan On Paparazzi (Source: Social Media)

इवेंट का एक और वीडियो भी वायरल है, इसमें जया बच्चन अपनी कुछ दोस्तों से बात करती हुई दिखाई दे रही थीं. तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए कहा. हालांकि उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया. लेकिन कुछ कैमरामैन उनकी तस्वीरें लेने के लिए उनके पास जाते नजर आए. इस पर जया ने फिर उन्हें दूर हटने का इशारा किया और बार-बार बस करो (Enough) कहती नजर आईं.

Jaya Bachchan On Paparazzi: यूजर्स ने पूछा- किस बात का घमंड है

Jaya Bachchan On Paparazzi
Jaya Bachchan On Paparazzi (Source: Social Media)

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जया ने पैप्स को फोटो देने से मना किया हो, उससे पहले भी कई बार उनको पैपराजी के सामने मुंह फेरते और डांट लगाते देखा गया है. हालांकि, जया बच्चन की इन हरकतों पर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं कि आखिर मीडिया इन्हें इतना भाव ही क्यों देता है. तो वहीं कई यूजर्स जया बच्चन को खूसट और घमंडी बता रहे हैं.

वहीं कुछ लोगों का तो कहना है कि अगर ये अमिताभ बच्चन की बीवी ना होती तो कोई भी इसको इतना भाव ना देता. तो वहीं कुछ ने मजाक में पूछा कि अमिताभ बच्चन कैसे झेलते होंगे, उन्होंने क्यों ही शादी की इनसे? खैर इन तमाम कमेंट को पढ़ने के बाद क्या जया बच्चन आने वाले समय में बदलेंगी या ऐसी ही रहेंगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Read More: Pawan Singh की पत्नि पर क्या रहा खेसारी लाल यादव का रिएक्शन? जानें एक्टर के पॉलिटिक्स छोड़ने की वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।