Nabil Gabol Mocked After Dhurandhar 2: धुरंधर द रिवेंज ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से धमाका मचा रखा है. खास तौर पर ये बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है, जिससे ये पता चलता है कि दुनियाभर में दर्शक इस फिल्म के बेहतरीन एक्सपीरिएंस और एक्शन सान्स के किस तरह दीवाने हो गए हैं.

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने एक इंडियन अंडरकवर जासूस जसकिरत सिंह रांघी के किरदार को बखूबी निभाया है और इसके बाद उनका दूसरा किरदार हमजा अली मजारी भी लोगों को काफी पसंद आया. लेकिन इस फिल्म में एक कैरेक्टर ऐसा भी था, जो कि हर एक मोड़ पर हमजा की मदद कर रहा था. अगर आप उसे नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं.
क्या आपको फिल्म का एक किरदार जमील जमाली याद है? राकेश बेदी द्वारा निभाया गया ये किरदार लोगों को धुरंधर 2 के एंड में क्लाइमैक्स के तौर पर काफी पसंद आया है. क्योंकि इसमें आखिर में जाकर ये पता चलता है कि जमील जमाली भी एक भारतीय जासूस है, जो कि पिछले 45 साल से पाकिस्तान में रह रहा है. ऐसे में ये कहा जाता है कि यह किरदार पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल से प्रेरित था, जिन्हें धुरंधर फिल्म के बाद खूब शोहरत मिली और उन्होंने फिल्म के गाने पर रील भी बनाई थी.

लेकिन धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद से अब उनकी हर तरफ से फील्डिंग सेट हुई पड़ी है. क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि वो ‘घबराए हुए’ हैं और ‘छिपे हुए’ हैं, जिसकी वजह ये है कि धुरंधर 2 में उनसे प्रेरित किरदार एक भारतीय जासूस निकला. ऐसे में अब नेटिज़न्स ने उनको जमकर क्रिटीसाइज किया है की और उन पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
Nabil Gabol Mocked After Dhurandhar 2: नेटिज़न्स ने नबील गबोल पर तंज कसा

धुरंधर 1 की रिलीज के बाद नबील गबोल हर जगह छाए हुए थे और खुलेआम दावा कर रहे थे कि फिल्म में उन्हीं से इन्सपायर होकर किरदार को दिखाया गया है. उनके अनुसार, जमील जमाली का किरदार स्पष्ट रूप से उन्हीं पर आधारित था, टीवी पर हो रही बहस से लेकर पाकिस्तानी मीडिया में लाइमलाइट बटोरने तक, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर कोई इसे सुने, यहां तक कि उन्होंने इसे गर्व के तौर पर अपनाया. लेकिन जैसे ही धुरंधर 2 रिलीज हुई, उसके बाद से नबील की लग गई. क्योंकि वो खुद को एक हिदुस्तानी जासूस कैसे बोल सकते हैं, इसी वजह से वो अब चुप हैं.
अगर उन्हें अगले कुछ महीनों या शायद पूरी जिंदगी डर के साये में जीना पड़े तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी. नबील गबोल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता हैं. धुरंधर की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में नबील शरमाते हुए कहते थे कि लोग उन्हें जमील जमाली कहने लगे हैं. लेकिन धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद से वो अचानक घबरा गए हैं और जोर देकर कह रहे हैं कि यह फिल्म उनके जीवन पर बिल्कुल भी आधारित नहीं है.
Nabil Gabol Mocked After Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल

नबील गबोल को अब सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जाने लगा है. एक यूजर ने कहा है कि, “शुरुआत हो चुकी है, गबोल ने जमाली के किरदार से खुद को अलग करना शुरू कर दिया है.” तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “#धुरंधर2 देखने के बाद मुझे इस आदमी के लिए डर लग रहा है, आप समझ रहे हैं ना?” इसके बाद एक अन्य यूजर ने कहा, “नबील गबोल गर्व से दावा करते थे कि धुरंधर के जमील जमाली का किरदार उनसे प्रेरित था, वो शर्माते हुए, इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार करते थे.
अब धुरंधर 2 के बाद, अचानक वो कह रहे हैं ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है’. गर्व को घबराहट में बदलते हुए देर नहीं लगती. इस रफ्तार से तो आश्चर्य मत करना अगर पाकिस्तानी सेना उन्हें भारतीय जासूस होने के शक में पकड़कर उनसे पूछताछ करे.”
अगर हम फिल्म धुरंधर की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी है. खास तौर पर फिल्म के साइड एक्टर्स को भी सराहा जा रहा है, जो कि बेहद ही कम फिल्मों में देखने को मिलता है.
Read More: Dhurandhar 2 की वजह से Karan Johar को हुआ FOMO, फिल्ममेकर के उमड़े जज़्बात






















