Rashmika-Vijay Haldi Ceremony: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती जोड़ी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं। रश्मिका ने अब अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ बेहद खूबसूरत और अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें यह कपल खुशियों में डूबा नजर आ रहा है। पीले रंग के लिबास में रश्मिका मंदाना बेहद प्यारी लग रही हैं। रश्मिका ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में हल्दी की अपनी मस्ती भरी यादों को मजेदार अंदाज में बताया है।
Rashmika-Vijay Haldi Ceremony: रश्मिका मंदाना ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें

वायरल हो रही इन तस्वीरों में रश्मिका और विजय रश्मिका ने जहां ऑलिव ग्रीन का खूबसूरत ड्रैस पहना है वहीं विजय सफेद कुर्ते-पायजामा पहने हैं। दोनों के चेहरों पर लगी हल्दी और उनकी खिलखिलाती मुस्कान बेहद प्यारी है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैंस ‘कपल गोल्स’ कह रहे हैं।

रश्मिका मंदाना ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हल्दी रस्म, हमें होली की तरह रंगीन और मस्ती भरी लगी थी। यह हल्दी और होली दोनों का मजा था। हम रंग में पूरी तरह डूबे हुए थे और अब भी मेरे बालों में इसका रंग बचा हुआ है और हां, उस दिन मैंने सारी गेम्स भी जीते थे। मेरी टीम ब्राइड ने मेरी बहुत मदद की। यह सिर्फ जानकारी के लिए है कि विजय भी उस दिन टीम ब्राइड का हिस्सा थे.’
हल्दी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूरा वेन्यू रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ था। जमीन पर गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी हुई थी और चारों तरफ खुशियों का माहौल दिखाई दे रहा था। दोनों सितारे बहुत खुश नजर आ रहे थे।
26 फरवरी को हुई थी रश्मिका-विजय की शादी

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर स्थित आईटीसी मोमेंटोस में शादी की। कुछ दिनों बाद, इस जोड़े ने हैदराबाद में अपने उद्योग जगत के मित्रों और सहकर्मियों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन भी किया था। Virosh वेडिंग में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों का पालन किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

















