Electric cooker Demand Rise: मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से देशभर में LPG की आपूर्ति कम होने की संभावनाओं के बीच देश में इंडक्शन चूल्हे की मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे कई शहरों में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और बिग बास्केट पर इंडक्शन चूल्हे ‘ऑफ ऑफ स्टॉक’ हो गए है। इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे को एलपीजी सिलेंडर का विकल्प माना जाता है और एलपीजी की कमी की संभावना के चलते लोग तेजी से इंडक्शन चूल्हे का उपयोग बढ़ रहे हैं। बाजार में इंडक्शन ना मिलने के बाद टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब सिर्फ एक इलेक्ट्रिक प्रेशर कूकर में जायकेदार खाना बना सकते है। विस्तार से जानते है इसकी खासियत..
इलेक्ट्रिक प्रेशर कूकर की कीमत
इलेक्ट्रिक प्रेशर कूकर पर आसानी से खाना बनाया जा सकता है, जिसमें सिर्फ कूकर का प्लग लगाना और स्वीच चालू करना पड़ता है। बता दें कि कूकर में ही कंट्रोलर लगा रहता है जिससे तापमान को कम ज्यादा करना और ऑन-ऑफ करना आसान हो जाता है। साथ ही बाजार में यह कूकर अलग अलग लीटर की कैपिसिटी के साथ मिलता है और सभी की कीमत अलग अलग रखी गई है। कीमत की बात करें तो यह लगभग 1500 रुपये की शुरूआती कीमत पर आसानी से मिल जाएगा।
बिक्री में 30 गुना से अधिक की बढ़ोतरी
अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी इंडक्शन चूल्हे के ऑर्डर में भारी उछाल देखा जा रहा है। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, पिछले दो दिनों में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में 30 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। फ्लिपकार्ट ने भी मांग में भारी उछाल की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में पिछले चार-पांच दिनों में इंडक्शन चूल्हे की बिक्री चार गुना हो गई है।
ALSO READ: LPG की किल्लत के बीच, इंडक्शन स्टोव की बढ़ी मांग, शेयरों में 13% का भारी उछाल























