Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की आशंका है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। IMD की ताजा अपडेट के मुताबिक, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं और बिजली चमकने की भी आशंका है। पहाड़ों पर बर्फ़बारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Heavy Rain Alert: इन 11 राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
Delhi Weather

राजधानी दिल्ली में आज यानी 18 फरवरी को मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बुधवार सुबह से ही नोएडा समेत दिल्ली NCR के कई इलाकों में बादलों का डेरा देखने को मिला, इसके साथ ही बूंदाबादी भी हो रही है। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के इलाकों में तो रात से ही गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही दोपहर के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी के शहरों में धूप निकलेगी। बारिश के बाद अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
Rajasthan Weather

पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आज दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Aaj Ka Mausam 18 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 19° | 29° |
| भोपाल | 16° | 31° |
| बेंगलुरु | 19° | 30° |
| रांची | 16° | 29° |
| लखनऊ | 14° | 28° |
| कोलकाता | 18° | 29° |
| अहमदाबाद | 20° | 34° |
| पटना | 15° | 28° |
| जयपुर | 15° | 29° |
| भुवनेश्वर | 21° | 33° |
| चंडीगढ़ | 13° | 25° |
| मुंबई | 22° | 31° |
यह भी पढ़ें: 2.50 लाख के करीब चांदी! सोने के भाव में भी गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा रेट






















