‘500 में मसाज, धंधा करने वाली, मेरे पति के साथ सो जाओ…’, राजधानी Delhi में नार्थ ईस्ट की 3 लड़कियों से बदसलूकी; जानें पूरा मामला

North East women harassment

North East women harassment: एक तरफ तो भारत को अलग-अलग तरह का देश कहा जाता है। कहा जाता है कि यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। उसी देश में अपने ही लोगों को बेइज्जती का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी ऐसी घटनाएं सुनने और देखने को मिलती हैं जो आपको हैरान कर देती हैं। कुछ घटनाओं के बारे में सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं, उन्हें एहसास होता है कि इस दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो अपने ही लोगों के बारे में इतना बुरा सोचते हैं और उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं।

इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कुछ ऐसा है, अरुणाचल प्रदेश की 3 लड़कियों को धंधे वाली, मसाज करने वाली जैसे अपशब्द कहा जा रहा है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है। क्यों इस घटना के बाद विवाद और गर्माता जा रहा है।

Viral video Malviya Nagar: क्या है पूरा मामला? (North East women harassment)

North East women harassment 1

बता दें कि नार्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली 3 महिलाओं के साथ नस्लभेदी टिप्पणी की गई है। इसके बाद पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी कपल को इसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस मौजूद है और आरोपी कपल की तरफ से गलत टिप्पणी की जा रही है।

Arunachal women complaint: पीड़िता ने क्या-क्या बताया?

North East women harassment

पीड़िता का कहना है कि वे लोग मालवीय नगर इलाके के अपार्टमेंट में रहते हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले वह घर में ऐसी लगवा रहे थे। ऐसी लगाने के दौरान कुछ धूल उनके बालकनी में गिर गया। इसके बाद वे लोग हमारे घर आकर हमारे मैकेनिक से लड़ने लगे। जब हम लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे तो वो लोग हमसे लड़ने लगे, हमें गंदी-गंदी टिप्पणी करने।

लड़कियों ने बताया कि कपल ने उन्हें मसाज पार्लर में काम करने वाली कहा। 500 रुपये में किसी के साथ सो जाने वाली तक कहा. कपल ने पीड़िता से कहा कि तुम मेरे पति के साथ सो जाओ तुम लोग 500 रुपये में सो जाती हो, उन लोगों ने हमें धंधे वाली, एक प्लेट मोमो लगा दो और जाने क्या-क्या बोला।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा, 19 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।