दिल्ली सरकार के लिए ये साल काफी विडम्बना भरा रहा, जहां उनके कई नेतागणों को जेल की हवा खानी पड़ी। तो वहीँ आप के सांसद संजय सिंह को संसद से निलबित कर दिया गया। हाल ही में दिल्ली अध्यादेश केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका देखने को मिला था। जी हाँ अब दिल्ली का मुखिया उपराज्यपाल ही कहलायेगा। लेकिन इसी बीच केजरीवाल सरकार ने ऐसा फैसला लिया है जिसके बाद दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में हलचल मिल रही है। केजरीवाल सरकार ने मंगलवार के दिन एक ऐसा फैसला लिया है जिसको सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
आतिशी मार्लेने को मिला सर्विस और विजिलेंस विभाग
दरअसल मंगलवार के दिन केजरीवाल सरकार ने मंत्री आतिशी मार्लेने को सर्विस और विजिलेंस विभाग का विभाग सौंप दिया। और ये दोनों ही विभाग सौरव भारद्वाज संभाल रहे थे। कुछ महीने पहले दिल्ली की राजनीति में कई बदलाव किये गए थे, जहां पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन को जेल जाने के चक्कर में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्री मंडल में शामिल किया गया था। और उस वक़्त आतिशी मार्लेने को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म जैसे विभाग सौपें गए थे। लेकिन अब मंत्री आतिशी मार्लेने को सर्विस और विजिलेंस विभाग को दे दिया गया है, जो पहले सौरभ भारद्वाज के पास था।
कौन है आतिशी ?
आतिशी आम आदमी पार्टी का वो नाम है जिन्होंने अपनी पहचान बड़े ही तेजी से बनाई है। 2013 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार किया था। फिर आतिशी ने 2020 में कालकाजी से चुनाव लड़ा था और फिर विधान सभा चुनाव जीता। मनीष सिसोदिया ने जो भी काम किये हैं उसमें आतिशी मार्लेने का बेहद सहयोग रहा है।