Gold Tops Earrings: अक्षय तृतीया पर माँ को दें स्टाइलिश डेली‍ वियर 22kt गोल्ड टॉप्स ईयररिंग्स, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन

Gold Tops Earrings( Source: Social Media)

Gold Tops Earrings: अक्षय तृतीया का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना को भी समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक होता है। ऐसे खास मौके पर अगर आप अपनी माँ को कुछ खास और यादगार गिफ्ट देना चाहती हैं, तो डेलीवियर गोल्ड टॉप्स ईयररिंग्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस तरह की ईयररिंग्‍स न सिर्फ हल्के और आरामदायक होते हैं, बल्कि रोजाना पहनने के लिए भी परफेक्ट रहते हैं।

Gold Tops Earrings: अक्षय तृतीया पर माँ को दें स्टाइलिश डेली‍ वियर 22kt गोल्ड टॉप्स ईयररिंग्स

1. Stone Gold Earrings Tops

Gold Tops Earrings
Gold Tops Earrings( Source: Social Media)

आजकल इस तरह के स्टोन जड़े हुए इयररिंग्स काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहें हैं। गोल्ड के बेस पर इस तरह के स्टोन जड़े हुए गोल्ड के इयररिंग्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स आप एथनिक वियर के साथ ही वेस्टर्न वियर के साथ भी कैरी कर सकती हैं। बहुत से लोग सिंपल स्टोन की जगह डायमंड भी लगवाना पसंद करते हैं। अगर आपको बजट के अंदर गोल्ड के स्टोन जड़े हुए इयररिंग्स बनवाने हैं तो आप डायमंड की जगह अमेरिकन डायमंड जड़वा सकते हैं।

2. Floral Gold Earrings Tops

Gold Tops Earrings( Source: Social Media)
Gold Tops Earrings( Source: Social Media)

इस तरह के फ्लोरल डिजाइंस आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकते हैं। इस तरह के डिजाइंस आपको बेहद अट्रैक्टिव लुक देंगे। अगर आपको इस तरह के लाइट वेट डिजाइंस पसंद हैं तो आपके लिए ये डिजाइंस बेस्ट होंगे। आजकल इस तरह के फ्लोरल ज्वेलरी का ट्रेंड काफी ज्यादा वायरल चल रहा है।

3. Daily Wear Gold Earrings Tops

Gold Tops Earrings( Source: Social Media)
Gold Tops Earrings( Source: Social Media)

इस तरह के गोल्ड के टॉप्स डेली वियर के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं। अगर आपको लाइट वेट के गोल्ड इयररिंग्स की तलाश है तो आपके लिए इस तरह के टॉप्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के लाइट वेट टॉप्स शादी-शुदा महिलाओं के साथ ही कॉलेज की लड़कियों पर भी बेहद खूब जचते हैं। बहुत सी महिलाएं सुनार को डिजाइन दें कर गोल्ड के इयररिंग्स बनवाती हैं, तो कई महिलाएं रेडीमेड गोल्ड इयररिंग खरीद कर पहनती हैं। इस तरह के इयररिंग्स आप 1 से 2 ग्राम सोने में आराम से बनवा या खरीद सकती हैं।

4. Heavy Gold Earrings Tops

Gold Tops Earrings( Source: Social Media)
Gold Tops Earrings( Source: Social Media)

अगर आपको हैवी डिजाइंस के इयरिंग्स कैरी करना पसंद है तो आपके लिए इस तरह की इयररिंग्स परफेक्ट रहेंगे। कई बार इस तरह के हैवी डिजाइन वाले इयररिंग्स बस दिखाने में हैवी लगते हैं पर यह काफी लाइटवेट होते हैं। आप इस तरह के इयररिंग्स 5 से 6 ग्राम गोल्ड में आराम से बनवा सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स की कारीगरी ऐसी होती है जिससे यह दिखने में हैवी लगे। यह आपको बेहद बोल्ड और क्लासी लुक देगा। इस तरह के इयररिंग्स को आप किसी हैवी एथनिक वियर के साथ पेयर करेंगी तो ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगें।

5. Light Weight Gold Earrings Tops

Gold Tops Earrings( Source: Social Media)
Gold Tops Earrings( Source: Social Media)

सिंपल डिजाइन में इस तरह के लाइटवेट गोल्ड टॉप्स बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। आप इसे डेली वियर के साथ ही किसी स्पेशल फंक्शन पर भी कैरी कर सकती हैं। गोल्ड टॉप्स आपको बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देते हैं। इस तरह की इयररिंग को आप हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी बेहद खूब जचते हैं। इस तरह के लाइट वेट टॉप्स आप 4 से 5 ग्राम में आराम से बनवा सकती है।

Also Read: Gold Stud Earrings Designs: 18 कैरेट Gold Stud Earrings के ये डिजाइंस हैं बेस्ट, हर कोई पूछेगा कहाँ से लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।