देश में अगले साल लोकसभा चुनाव है जिसे लेकर तमाम पार्टियां अपना दमखम लगा रही है। जहां कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सबसे बड़ी उपलब्धी हाशिल की है वो है भारत जोड़ो यात्रा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कश्मिर से कन्याकुमारी तक की दूरी तय की, और यह काफी सफल भी रहा। वहीं इस बात में भी कोई दोराई नहीं कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने की जो वजह है वो राहुल गांधी की यह यात्रा ही है।
भारत जोड़ो यात्रा 2.0
लेकिन इन सब के बीच अब काग्रेस इस यात्रा को लेकर अगला कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। क्योंकि अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा 2.0 लेकर या सकते हैं जिसका संदेश कांग्रेस की तरफ से दिया गया है। इसके साथ ही यह माना जा रहा है कि यह यात्रा काफी बड़े पैमाने पर हो सकती है। बता दें कि लोकसभा के चुनाव से पहले इस यात्रा की शुरूवात की जा सकती है। जहां पिछली बार यह यात्रा कश्मिर से लेकर कन्याकुमारी तक हुई थी वहीं इस बार यह कहा जा रहा है कि यह यात्रा गुजरात के पोरबंदर से मेघालय तक की जाएगी। जहां कहा जा रहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि यात्रा चुनावी तैयारियों से ध्यान भटका सकती है।
12 राज्यों से होकर गुजरी थी भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल के आखिरी में 7 सितंबर, 2022 को कन्नियाकुमारी से शुरू हुई थी। और यह यात्रा 12 राज्यों से होकर जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई, जिसमें 136 दिनों में लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी तय की गई। हालांकि, इस यात्रा के समापन के बाद राहुल गांधी के मणिपुर, लद्दाख और दिल्ली के मोटर मैकेनिक के यहां जाने को भारत जोड़ो यात्रा का नाम दिया गया।
भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पैदल मार्च के बजाय हाइब्रिड मोड में होगा
वहीं कांग्रेस हलकों में दूसरी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है, हालांकि इसकी तारीखों पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पैदल मार्च के बजाय हाइब्रिड मोड में होगा लेकिन ये कहां से शुरू होगी इसपर अभी भी संशय है। पिछले महीने अगस्त में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने संवाददाताओं से इस यात्रा को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा गुजरात के पोरबंदर से शुरू होगी, जो मेघालय में जाकर समाप्त होगी।