जलवायु संकट का असरः किसी न किसी आपदा से रोज जूझ रहा भारत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

जलवायु संकट का असरः किसी न किसी आपदा से रोज जूझ रहा भारत

Impact of climate crisis  भारत ने साल 2023 के नौ महीनों में लगभग हर दिन मौसमी आपदा देखी है। लू, शीत लहर, चक्रवातों और बिजली गिरने से लेकर भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन तक की घटनाओं से भारतीयों को रोज जूझना पड़ा है। इस वर्ष 1 जनवरी से 30 सितंबर 2023 के बीच 86 प्रतिशत दिनों में ऐसी घटनाएं हुईं, जो देश में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

 80,000 से अधिक घर नष्ट हो गए

रिपोर्ट बताती है कि इन आपदाओं की वजह से नौ महीने में 2,923 लोगों की मौत हो गई। 1.84 मिलियन हेक्टेयर (एमएचए) क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुईं और 80,000 से अधिक घर नष्ट हो गए। यहीं नहीं, इस कारण से 92,000 से अधिक पशुधन भी काल के गाल में समा गए। रिपोर्ट के अनुसार, चिंताजनक बात यह है कि ये गणनाएं कम हो सकती हैं क्योंकि प्रत्येक घटना का डेटा एकत्र नहीं किया जाता है और न ही सार्वजनिक संपत्ति या कृषि के नुकसान की गणना की जाती है। इस रिपोर्ट को 30 नवंबर से शुरू होने वाले जलवायु सम्मेलन कॉप-28 की पृष्ठभूमि में पेश किया गया है।

चरम मौसम की घटनाओं का अनुभव हुआ

Impact of climate crisis  भारत में 1 जनवरी से 30 सितंबर 2023 तक 273 दिनों में से 235 दिन- 86 प्रतिशत से कुछ अधिक दिन – चरम मौसम की घटनाओं का अनुभव हुआ। सीएसई की रिपोर्ट के अनुसार इन नौ माह में मध्य प्रदेश ने सबसे ज्यादा चरम मौसमी घटनाओं का सामना किया है। वहां करीब-करीब हर दूसरे दिन ऐसी घटना हुई। हालांकि, इन आपदाओं में बिहार में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। आंकड़ों के अनुसार जून से सितम्बर के बीच जहां बिहार में 642 लोगों की मौत हो गई, वहीं हिमाचल प्रदेश में इन आपदाओं की भेंट चढ़ने वालों का आंकड़ा 365 और उत्तर प्रदेश में 341 दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक पशुधन की मौत हुई।

हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 15,407 घर क्षतिग्रस्त हुए

विश्लेषण के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 15,407 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में सबसे ज्यादा 63,649 मवेशियों की मौत इन चरम मौसमी आपदाओं में हुई है। केरल में चरम मौसम वाले दिनों की अधिकतम संख्या 67 और मौतें 60 दर्ज की गईं। तेलंगाना में सबसे अधिक प्रभावित फसल क्षेत्र दर्ज किया गया। 11,000 से अधिक घर नष्ट होने के साथ कर्नाटक को इस मामले में सबसे अधिक नुकसान हुआ। आपदा की दृष्टि से, बिजली और तूफान सबसे अधिक बार आए। 273 में से 176 दिनों में इस कारण से 711 लोगों की जान गई। इनमें से सबसे ज्यादा मौतें बिहार में हुईं लेकिन सबसे ज्यादा कहर भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने बरपाया, जिसके कारण 1,900 से अधिक लोगों की जान चली गई।

जलवायु परिवर्तन का वॉटरमार्क

सीएसई की महानिदेशक सुनीता नारायणन कहती हैं कि देश ने 2023 में अब तक जो देखा है वह गर्म होती दुनिया में नया ‘असामान्य’ है। हम यहां जो देख रहे हैं वह जलवायु परिवर्तन का वॉटरमार्क है। ऐसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक चरम घटना जिसे हम हर 100 साल में एक बार देखते थे, अब हर पांच साल या उससे भी कम समय में घटित होने लगी है। यह हमारे सबसे गरीबों की कमर तोड़ रहा है, जो सबसे अधिक प्रभावित हैं। सीएसई की एनवायरनमेंट रिसोर्स यूनिट की सदस्य और इस रिपोर्ट के लेखकों में से एक किरण पांडेय कहती हैं कि 2022 की तुलना में 2023 में अधिक तबाही देखी गई है। उदाहरण के लिए, 2023 में पूरे देश में मौसम की चरम घटनाएं बदतर हुई हैं। पिछले साल के 34 राज्यों की तुलना में इस साल सभी 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रभावित हुए हैं। फसल क्षेत्र को नुकसान का दायरा भी बढ़ गया है। बीते साल यह 15 राज्यों तक सीमित था; इस साल 20 राज्य प्रभावित हैं।

रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण

डाउन टू अर्थ के प्रबंध संपादक रिचर्ड महापात्रा कहते हैं, “दुबई में COP28 के शुरू होने से ठीक पहले आने वाली यह रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण है। यह रिपोर्ट उपलब्ध सभी आंकड़ों को खंगालने का प्रयास करती है और देश के सामने आने वाले जलवायु खतरे का व्यापक मूल्यांकन पेश करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।