Lutyens Statue in President House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन में लगी ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा को हटाकर देश के वरिष्ठ नेता सी राजगोपालाचारी (राजाजी) की प्रतिमा लगाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में ‘राजाजी उत्सव’ के मौके पर राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज़ादी के कई दशकों के बाद भी राष्ट्रपति भवन परिसर में ब्रिटिश शासन से जुड़े लोगों की प्रतिमाएं मौजूद थी, जबकि भारत के महान व्यक्तियों को वैसा सम्मान नहीं मिला।
Colonial-era architect Edwin Lutyens: ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति…’- PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान मैंने लाल किले से ‘पंच-प्राण’ की बात की थी। उनमें से एक है गुलामी की मानसिकता से मुक्ति। आज देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रतीकों को महत्व देने लगा है। हमारे राष्ट्रपति भवन ने भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
आजादी के बाद भी औपनिवेशिक काल के प्रतीकों के बने रहने पर खेद व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दुर्भाग्य से, आजादी के बाद भी, ब्रिटिश प्रशासकों की मूर्तियों को राष्ट्रपति भवन में रहने की अनुमति दी गई, लेकिन देश के महानतम सपूतों की मूर्तियों को जगह देने से इनकार कर दिया गया।”
C Rajagopalachari at Rashtrapati Bhavan: स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल ‘राजगोपालाचारी’

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा का जिक्र करते हुए कहा, “राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की एक प्रतिमा भी थी। अब, इस प्रतिमा के स्थान पर राजाजी की प्रतिमा लगाई जाएगी।”
राजगोपालाचारी एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और विद्वान थे, जिन्होंने 1948 से 1950 तक भारत के अंतिम गवर्नर जनरल के रूप में कार्य किया। प्रधानमंत्री ने राजगोपालाचारी के सार्वजनिक जीवन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वे स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे। वे उन लोगों में से थे जो सत्ता को पद नहीं बल्कि सेवा मानते थे। सार्वजनिक जीवन में उनका आचरण, संयम और स्वतंत्र सोच आज भी हमें प्रेरित करती है।”
Who Is Edwin Lutyens: कौन थे एडविन लुटियंस?

एडविन लुटियंस, ब्रिटेन के एक प्रसिद्ध वास्तुकार थे। इन्होने दिल्ली में कई भव्य व ऐतिहासिक इमारतों का डिज़ाइन तैयार किया था, जिनमें राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और इंडिया गेट शामिल हैं। उनके योगदान की वजह से नई दिल्ली के एक हिस्से को ‘लुटियंस दिल्ली’ के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 29 मार्च 1869 को लंदन में हुआ था। ब्रिटिश शासन के दौरान उन्हें भारत की कई राजधानी दिल्ली के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लुटियंस ने यूरोपीय वास्तुकला और भारतीय स्थापत्य शैली का मिश्रण करके कई भव्य इमारतों का डिज़ाइन तैयार किया।
यह भी पढ़ें: “विरोध नहीं सहयोग करेंगे”.. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप, जानें कौन-सी लगी है धाराएं






















